अन्य

Suryakumar Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे सूर्यकुमार, 8 फरवरी को होगा क्वार्टर फाइनल..

Suryakumar Ranji Trophy: भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव रणजी ट्रॉफी 2024-25 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मुंबई की ओर से खेलते नजर आएंगे। साथ ही, शिवम दुबे को भी मुंबई टीम शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ियों को क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए मुंबई की 18 सदस्यीय टीम का हिस्सा बनाया गया है। Read More: CM Dhami Tribute Martyrs: चौरी चौरा घटना की 103वीं वर्षगांठ, सीएम धामी ने सभी अमर शहीदों को किया नमन 42 बार की चैंपियन मुंबई का सामना क्वार्टर फाइनल में हरियाणा के लाहली स्थित चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह मुकाबला 8 फरवरी से खेला जाएगा। इस सीजन में रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और ऋषभ पंत भी रणजी ट्रॉफी में नजर आए थे। [caption id="attachment_59891" align="alignnone" width="300"] surya[/caption]  

सूर्यकुमार खराब प्रदर्शन..

सूर्यकुमार यादव वर्तमान में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। हाल ही में खत्म हुई इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने पांच मैचों में केवल 5.60 के औसत से 28 रन बनाए। इस दौरान वह दो मैचों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। हालांकि, उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज 4-1 से जीत दर्ज की।

महाराष्ट्र के खिलाफ खेले थे सूर्या

सूर्यकुमार यादव रणजी के पहले लेग में अक्टूबर में महाराष्ट्र के खिलाफ खेले थे। इस मुकाबले में उन्होंने पहली पारी में केवल 7 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में बैटिंग का मौका नहीं मिला। वहीं, दुबे जम्मू और कश्मीर के खिलाफ खेले गए मैच का हिस्सा थे, जिसमें भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा और ओपनर यशस्वी जायसवाल भी शामिल थे। हालांकि, मुंबई की टीम यह मैच हार गई थी।

Suryakumar Ranji Trophy: क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मुंबई टीम

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, अमोघ भटकल, सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉयस्टन डायस, अथर्व अंकोलेकर, हर्ष तन्ना।