अन्य
Rameez Presentation Blunder Trolled: प्रजेंटेशन के दौरान कर दी बड़ी गलती हुए ट्रोल!
Rameez Presentation Blunder Trolled: भारत में IPL की चर्चा तो हो ही रही है, लेकिन इन दिनों पाकिस्तान में भी PSL 2025 चल रहा है, और PSL का 12वां मैच किसी की बेहतरीन पारी या जीत की वजह से नही बल्कि गलतियों की वजह से सुर्खियो में बना हुआ है। दरअसल पहले टीम की जीत पर सेलिब्रेट करते हुए मुल्तान ने अपने गेंदबाज को चोटिल कर दिया फिर मैच के बाद अवॉर्ड प्रेजेंटशन के दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर रमीज राजा ने PSL की जगह IPL कह दिया, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
Read More: Steve Waugh on Rohit Sharma: ‘खुद को आईने में देखें’ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव!
आपको बता दें कि, लिटिल IPL 2023 और 2024 में गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके हैं। 2023 में उनका डेब्यू हुआ था, हालांकि 2022 की चैंपियन टीम में रहते हुए उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।
Rameez Presentation Blunder Trolled: सेलिब्रेशन में खिलाड़ी को लगी चोट...
मुल्तान सुल्तान्स के तेज गेंदबाज ने विकेट लेने के बाद जश्न में उछलते हुए अपनी ही टीम के बल्लेबाज उस्मान खान को चोटिल कर दिया था। इस घटना का सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रही। चोट कितनी गंभीर है, इसका आधिकारिक अपडेट आना बाकी है।Update: Everyone is ok 🤗 Khel Khel main 😄#HBLPSLX l #ApnaXHai l #MSvLQ pic.twitter.com/sJBcX91wai
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) April 22, 2025
"IPL का सबसे शानदार कैच"- पूर्व कप्तान रमीज राजा
मैच के बाद अवॉर्ड प्रेजेंटेशन के दौरान, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर रमीज राजा ने PSL की जगह IPL कह दिया। आयरलैंड के खिलाड़ी जोशुआ लिटिल को “कैच ऑफ द मैच” के लिए बुलाते हुए उन्होंने गलती से कह दिया -“शायद ये IPL का सबसे शानदार कैच था।”रमीज राजा को अपनी गलती का एहसास नहीं हुआ और उन्होंने सुधार भी नहीं किया, जिससे यह क्लिप वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
Catch of the " HBL IPL " Rambo at it again pic.twitter.com/8Ww8vtvQIt
— Zak (@Zakr1a) April 22, 2025