अन्य
Pro Kabaddi League 2025: दिल्ली की धमाकेदार जीत, फजल अतराचली बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट...
Pro Kabaddi League 2025: दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग (PKL)के 12वें सीजन का खिताब जीत लिया है। शुक्रवार को दिल्ली के थ्यागराज इंडोर स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम ने पुणेरी पलटन को 31-28 से हराया यह दिल्ली का दूसरा खिताब है। टीम इससे पहले सीजन-8 में भई चैंपियन रही थी।
Read More:IND vs AUS T20 2nd Match: सीरीज का दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के नाम, भारत की बैटिंग रही फ्लॉप!
मैच के अंत तक स्कोर 31-28 रहा और दिल्ली ने लो-स्कोरिंग फाइनल जीत लिया।
पहले हाफ से ही दिल्ली ने बनाई बढ़त...
दिल्ली की टीम ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। हाफ टाइम तक दिल्ली 20-14 से आगे रही। टीम ने पहले हाफ में एक बार ऑलआउट किया और 13 रेड पॉइंट्स बटोरे। पुणे की टीम रेड सिर्फ 7 पॉइंट्स ले सकी। हालांकि, टैकल में पुणे ने 7 पॉइंट्स लेकर मुकाबला बचाए रखा, जबकि दिल्ली 3 टैकल पॉइंट्स ही ले पाई।Congratulations @DabangDelhiKC Well played..? Champions of the #pklseason12 @ProKabaddi pic.twitter.com/r6VYQvSEOC
— Kabaddi (@kabaddiWC) October 31, 2025
सेकंड हाफ में पुणे की वापसी नाकाम...
दूसरे हाफ में पुणे ने अटैकिंग स्ट्रैटजी अपनाई और एक बार दिल्ली को ऑलआउट भी किया, लेकिन दिल्ली के डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन किया। नीरज नरवाल (9 पॉइंट्स) और अजिंक्य पवार (6 पॉइंट्स) ने टीम की जीत में अहम योगदान दिया। कप्तान आशु मलिक सिर्फ 2 पॉइंट्स ही ले सके।Champions! ?? Dabang Delhi KC celebrate their glorious victory with the PKL Season 12 Trophy ❤️? What a season, what a team! ? .#PKL12 #Champions #DabangDelhi #ProKabaddi #KabaddiFever#Kabaddi360 pic.twitter.com/0m620x5ryJ
— Kabaddi360 (@Kabaddi_360) October 31, 2025