अन्य
Praggnanandhaa Win Fide Circuit 2025: FIDE सर्किट 2025 जीतकर प्रज्ञानंद ने कैंडिडेट्स 2026 में बनाई जगह!
Praggnanandhaa Win Fide Circuit 2025: Fide सर्किट 2025 में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने जीत हासिल कर कैंडिडेट्स 2026 में जगह पक्की कर ली है। ऐसा करने वाले वो भारत के इकलौते मेन्स प्लेयर हैं।
Read More: Ind vs Sa 1st T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला, जानिए किसका पलड़ा भारी?
वहीं भारतीय महिलाओं में दिव्या देशमुख, कोनेरु हम्पी और आर. वैशाली पहले ही कैंडिडेट्स 2026 के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं।
वहीं 8वां स्लाट खाली है, वो उस प्लेयर को मिलेगा जो अगस्त 2025 से जनववरी 2026 तक 6 महिने की औसत स्टैंडर्ड रेटिंग सबसे अधिक रहेगी। इसके लिए प्लेयर्स को 6 महिने में कम से कम 15 मैच खेलने होंगे। 1 फरवरी 2025 से 1 जनवरी 2025 तक कम से कम 40 स्टैंडर्ड गेम खेलना अनिवार्य है।
Praggnanandhaa FIDE Circuit 2025: जीतकर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं
19 वर्षीय प्रज्ञानंद ने 2025 में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते आ रहें हैं, उन्होंने वाइक आन जे मास्टर्स, सुपरबेट चेस क्लासिक रोमानिया, उजचेस कप मास्टर्स और लंदन चेस क्लासिक ओपन जैसे टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की। इतना ही नहीं स्टेपन अवाग्यान मेमोरियल में दूसरा स्थान हासिल किया और सिंकफील्ड कप में टॉप 15 में भी शामिल रहें।?? Praggnanandhaa R has won the FIDE Circuit 2025, securing a spot in the 2026 Candidates Tournament!
? Congratulations to @rpraggnachess, who deservedly earned one of the eight slots in the 2026 Candidates. The young Indian has been the best FIDE Circuit player throughout the… pic.twitter.com/AsT52Ky4mO — International Chess Federation (@FIDE_chess) December 8, 2025