अन्य

PAK vs SL ODI Match: रावलपिंडी वनडे में पाकिस्तान की रोमांचक जीत, सलमान आगा ने जड़ा करियर का पहला शतक...

PAK vs SL ODI Match: रावलपिंडी में खेले गए 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने रोमांचक जीत दर्ज की। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 300 रनों के टारगेट के जवाब में 293/9 ही बना सकी। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। Read More: Ranji Trophy 2025: रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक जीत, तोड़ा 90 साल पुराना रिकॉर्ड!

सलमान आगा और हुसैन तलात की शानदार पारियां...

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर 299 रन बनाया। सलमान आगा ने 83 गेंदों में 103 रन बनाकर नाबाद रहें, जबकि हुसैन तलात ने 58 रन बनाए। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी हुई। मोहम्मद नवाज ने 23 गेंद में 36 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 5 चौके शामिल थे। श्रीलंका की टीम को लक्ष्य का पीछा करते समय हारिस रऊफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। शाहीन अफरीदी, मोहम्मद नवाज और फैहीम अशरफ ने 1-1 विकेट हासिल किए।

श्रीलंका की अच्छी शुरुआत लेकिन आखिरी में हार....

टीम से शुरुआत पथुम निसांका और डेब्यू बल्लेबाज कमींदु मिशारा ने 80 रनों की साझेदारी के साथ अच्छी रही। लेकिन हारिस रऊफ की लगातार विकेटों ने मैच की दिशा बदल दी। अंत में वानिंदु हसरंगा ने 52 गेंदों में 59 रन बनाए और टीम को जीत के करीब पहुंचाया, लेकिन अंतिम ओवर में दबाव में श्रीलंका मैच जीतने में नाकाम रही।

सीरीज का अगला मैच...

तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला जल्द ही रावलपिंडी में खेला जाएगा। इस रोमांचक जीत के बाद पाकिस्तान को सीरीज में बढ़त हासिल है और श्रीलंका को वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।