अन्य

PAK vs WI T20 Series Win: वेस्टइंडीज को 13 रन से हराकर पाकिस्तान ने टी-20 सीरीज जीती!

PAK vs WI T20 Series Win: सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 189 रन बनाए। टीम को साहिबजादा फरहान 53 गेंद में 74 रन बनाए और सईम अयूब 49 गेंद में 66 रन रन बनाकर दोनों की जोड़ी ने दमदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की। Read More: END vs IND Test: जीत के बाद विराट और तेंदुलकर ने दी बधाई, गौतम गंभीर का वीडियो वायरल! पारी के अंत में हसन नवाज (15 रन), खुशदिल शाह (11 रन) और फहीम अशरफ (10 रन नाबाद) ने तेज रन जोड़कर स्कोर को मजबूत किया।

वेस्टइंडीज का संघर्ष, लेकिन जीत से चूकी टीम...

190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही। एलिक अथानाजे ने 40 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली, जबकि शेफर्न रदरफोर्ड ने 35 गेंदों पर 51 रन बनाए। हालांकि, मिडिल ओवरों में रनगति धीमी पड़ गई और अंतिम ओवरों में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाज़ी कर 6 विकेट पर 176 रन पर ही वेस्टइंडीज को रोक दिया।

रोस्टन चेज बने रिटायर्ड आउट होने वाले पहले बल्लेबाज...

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रोस्टन चेज दो फुल मेंबर टीमों के बीच टी-20 इंटरनेशनल में रिटायर्ड आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बने। चेज ने 12 गेंदों पर 15 रन बनाए लेकिन जब टीम को 18 गेंदों में 41 रन चाहिए थे, तब उन्हें रणनीतिक रूप से रिटायर्ड आउट किया गया। यह फैसला भी टीम को जीत दिलाने में कारगर साबित नहीं हो सका और वेस्टइंडीज 13 रन से मुकाबला हार गई।

मुख्य आंकड़े (Key Stats)

पाकिस्तान: 189/4 (20 ओवर) वेस्टइंडीज: 176/6 (20 ओवर) फरहान: 74 (53 गेंद), अयूब: 66 (49 गेंद) रदरफोर्ड: 51 (35 गेंद), अथानाजे: 60 (40 गेंद) पाकिस्तान ने 3 मैचों की सीरीज 2-1 से जीती।