अन्य
ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में सरकार का खुलासा: 100+ आतंकी ढेर!
operation sindoor pakistan ceasefire india: पाकिस्तान की रिक्वेस्ट पर हुआ सीजफायर
operation sindoor pakistan ceasefire india नई दिल्ली, 25 जुलाई 2025 — भारत सरकार ने गुरुवार को संसद में ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के साथ हुए सीजफायर को लेकर पहली बार आधिकारिक बयान जारी किया। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि यह ऑपरेशन पाकिस्तान की ओर से पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था, जिसमें कई जवान और आम नागरिक शहीद हुए थे।ऑपरेशन सिंदूर: कब, क्यों और कैसे?
कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में बताया कि:7 मई 2025 को भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र (PoK) में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया। इस अभियान में 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया गया। हमलों के बाद पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों और नागरिकों पर जवाबी कार्रवाई की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया, जिससे PAK सेना को भारी नुकसान झेलना पड़ा।
सीजफायर क्यों और कैसे हुआ?
सीजफायर पर उठे सवालों के जवाब में विदेश राज्य मंत्री ने कहा:"10 मई को पाकिस्तान के DGMO ने भारतीय समकक्ष से संपर्क कर युद्धविराम की अपील की।" उसी दिन भारत और पाकिस्तान के बीच सीमित संघर्ष विराम पर सहमति बनी।उन्होंने साफ किया कि भारत ने अपनी सैन्य कार्रवाई रोकने से पहले आतंकी ठिकानों को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया था, और तब जाकर राजनयिक स्तर पर बातचीत की अनुमति दी गई।