अन्य

NZ vs ZIM 1st Test: दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने ली 158 रन की बढ़त, जिम्बाब्वे ने गंवाए 2 विकेट...

NZ vs ZIM 1st Test: जिम्बाब्वे के बुलवायो में न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के बीच टेस्ट पहले मैच के दूसरे दिन यानि की 31 जुलाई को मैच की समाप्ति तक न्यूजीलैंड ने अपनी पारी में 307 रन बनाए। इस पारी के साथ कीवी टीम को पहली इनिंग में 158 रन की अहम बढ़त मिली। न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत 92/0 से की थी, लेकिन फिर विकेट गिरते गए। Read More: IND vs ENG 5th Test: पहले दिन भारतीय टीम ने 6 विकेट गवांकर महज 204 रन बनाए!

डेवोन कॉन्वे का शानदार 88 रन...

कीवी सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने 88 रन की अहम पारी खेली। उन्होंने पहली पारी में टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई, लेकिन शतक से चूक गए। वहीं उनके जोड़ीदार विल यंग 41 रन बनाकर आउट हुए।

मिडिल ऑर्डर ने किया निराश...

नंबर-3 बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने 34 रन बनाए। रचिन रवींद्र केवल 2 रन पर पवेलियन लौटे। डेरिल मिचेल ने एक छोर संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल सका। टॉम ब्लंडेल (2), ब्रेसवेल (9), सैंटनर (19) और हेनरी (5) जैसे बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए। नाथन स्मिथ 22 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। न्यूजीलैंड ने 96.1 ओवर में 307 रन बनाकर अपनी पहली पारी समाप्त की। जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके। तनाका चिवांगा को 2 विकेट मिले। जबकि न्यूमैन न्याम्हुरी, सिकंदर रजा, शॉन विलियम्स और मसेकेसा को 1-1 सफलता मिली।

जिम्बाब्वे की दूसरी पारी की खराब शुरुआत...

अपनी दूसरी पारी की शुरुआत में ही जिम्बाब्वे ने दो विकेट गंवा दिए। ब्रायन बेनेट 18 रन और बेन करन 11 रन बनाकर आउट हुए। निक वेल्श 2 रन और नाइट वॉचमैन मसेकेसा 0 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। टीम का स्कोर 31/2 रहा। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी और विलियम ओ'रूर्क ने 1-1 विकेट लिया।

पहले दिन जिम्बाब्वे 149 पर ऑलआउट...

पहले दिन जिम्बाब्वे की टीम पहली पारी में केवल 149 रन पर ढेर हो गई थी। जवाब में न्यूजीलैंड ने मजबूत शुरुआत की और बिना कोई विकेट गंवाए 92 रन बना लिए थे। डेवोन कॉन्वे (51*) और विल यंग (41*) नॉटआउट लौटे थे।