खेल
Sports New NZ vs SA 2nd ODI Tri-Series Result: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया, विलियमसन की 5 साल बाद वनडे सेंचुरी
Sports New NZ vs SA 2nd ODI Tri-Series Result: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा वनडे सोमवार को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया। साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 6 विकेट गवाकर 304 रन बनाए। औ न्यूजीलैंड ने 4 ही विकेट खोकर जीत अपने नाम की। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
Read More: WPL Third Season 2025 Schedule: 14 फरवरी से शुरू होगा WPL 2025 का तीसरा सीजन, जानिए मैच के शेड्यूल...
कॉन्वे 97 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें जूनियर डाला ने पवेलियन भेजा। इसके बाद डेरिल मिचेल 10 रन पर और विकेटकीपर टॉम लैथम बिना खाता खोले आउट हो गए। लेकिन आखिरकार ग्लेन फिलिप्स ने 28 रन बनाकर विलियमसन के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी।
साउथ अफ्रीका के सेनुरन मुथुसामी ने 2 विकेट लिए, जबकि ईथन बॉश और जूनियर डाला को 1-1 विकेट मिला।
साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 50 ओवर में 6 विकेट गवाकर 305 रन का टारगेट दिया था। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी और विल ओरूर्के ने 2-2 विकेट लिए। माइकल ब्रेसवेल को भी 1 सफलता मिली। जेसन स्मिथ रनआउट हुए।