NZ vs AFG T20 WC 2026: T-20 वर्ल्ड का चौथा मैच न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मैच सुबह 11:00 बजे से चेन्नई में शुरु होगा। टॉस मैच शुरु होने के आधे घंटे पहले सुबह 10:30 बजे किया जाएगा।
बता दे कि, यह मुकाबला Group-D का पहला मैच होगा।
वॉर्म अप मैच में दोनों का हाल
न्यूजीलैंड की बात करें तो उसने USA के खिलाफ हुए वॉर्म अप मैच में USA को 7 रन से हराकर जीत हासिल की थी। वहीं अगर अफगानिस्तान टीम की बात करें तो टीम ने वेस्टइंडीज को प्रैक्टिस मैच में 23 रन से करारी शिकस्त दी।
दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान दोनों टीमों की बीच अब तक t20 इंटरनेशनल में 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से अफगानिस्तान को 1 मैच में जीत मिली, वहीं 1 मैच में न्यूजीलैंड को जीत मिली, जबकि एक मुकाबला रद्द रहा है।
दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला पिछले वर्ल्ड कप में हुआ था, जिसमें अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रन से हराकर जीत अपने नाम की थी।
मैच कहां देख सकते हैं ?
न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स में होगी। आप इसे जियो हॉटस्टार ऐप पर भी देख सकेंगे।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI
न्यूजीलैंड
मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम साइफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चापमन, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी।
अफगानिस्तान
राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नईब, फजलहक फारूकी, नूर अहमद और नवीन उल हक।