अन्य

IND vs PAK World Championship: वर्ल्ड चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के बीच होगा रोमांचक मुकाबला!

IND vs PAK World Championship: भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम आज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आमना - सामना होगा। जापान के टोक्यो नेशनल स्टेडियम में हो रहे इस इवेंट में नीरज ग्रुप - A में और अरशद नदीम ग्रुप - B में खेलेंगे। यानी दोनों खिलाड़ी अलग - अलग समय पर थ्रो करेंगे।

डिफेंडिंग चैंपियंस की भिड़ंत...

वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने 88.17 मीटर का थ्रो किया था। वहीं अरशद नदीम पेरिस ओलिंपिक चैंपियन हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड 92.97 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड जीता था। उसी इवेंट में नीरज से सिल्वर मेड हासिल किया था।

नीरज का सुनहरा इतिहास इस स्टेडियम से जुड़ा..

यह वही स्टेडियम है, जहां नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक 2020 में 87.58 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल जीता था। उस समय अरशद पांचवें स्थान पर रहे थे।

नीरज ने तोड़ा 90 मीटर का बैरियर..

नीरज ने इस साल फरवरी में दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर का थ्रो फेंककर अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा पार किया था।

सर्जरी के बाद पहली बार मैदान पर अरशद..

अरशद नदीम ने जुलाई में पैर की सर्जरी कराई थी और डायमंड लीग से बाहर रहे थे। उन्होंने वापसी करते हुए एशियन चैंपियनशिप, कोरिया में 86.40 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड जीता था।

सिर्फ नीरज-नदीम ही नहीं, और भी दावेदार..

गोल्ड की रेस में जर्मनी के जुलियन वेबर, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशहॉर्न वाल्कॉट और जापान के युता साकियामा भी शामिल हैं।

फाइनल में जाने के नियम...

फाइनल में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों को 84.50 मीटर का थ्रो करना होगा। कम से कम 12 एथलीट्स को फाइनल में एंट्री मिलेगी। अगर ज्यादा खिलाड़ी यह दूरी पार कर लेते हैं तो सभी को फाइनल का टिकट मिल जाएगा।

कैसे शुरू हुआ ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’?

नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक गोल्ड जीतने के बाद सपना देखा था कि भारत में भी वर्ल्ड क्लास एथलेटिक्स इवेंट्स हों। उसी सपने को साकार करते हुए यह टूर्नामेंट पहली बार भारत में आयोजित किया गया, जिसमें 12 अंतरराष्ट्रीय और भारतीय जैवलिन थ्रोअर ने भाग लिया।

90 मीटर क्लब में शामिल हो चुके हैं नीरज…

इस साल की शुरुआत में दोहा डायमंड लीग में नीरज ने 90.23 मीटर का थ्रो कर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। यह इस सीजन का दूसरा सबसे बड़ा थ्रो है। अब तक केवल जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर के साथ उनसे बेहतर प्रदर्शन किया है।