अन्य
Neeraj on Sachin and Bumrah: नीरज चोपड़ा ने सचिन तेंदुलकर और बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान!
Neeraj on Sachin and Bumrah: ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने कहा है कि वह खेल के दौरान शांत रहने की कला महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से सीखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे सचिन ने दबाव में भी संयम बनाए रखा, वैसा ही सुपरपावर उन्हें भी चाहिए ताकि वह भालाफेंक में हर चुनौती को ठंडे दिमाग से फेस कर सकें।
Read More: Chinnaswamy Stadium Stampede Action: भगदड़ के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सख्त कार्रवाई…
'सचिन जैसी ‘शांति’ चाहिए' - नीरज
"सचिन तेंदुलकर ने इतने सालों तक देश के लिए क्रिकेट खेला, महान गेंदबाजों का सामना किया, फिर भी शांति बनाए रखी। मैं उनकी वही सुपरपावर चाहता हूं ताकि मैं भी शांत रहकर बेहतर थ्रो कर सकूं।"कोच जेलेंजी की सलाह से आया नया बदलाव...
नीरज ने बताया कि उनके कोच जान जेलेंजी ने उन्हें थ्रो करने से पहले 18 साल के युवा की तरह तनावमुक्त दौड़ने की सलाह दी। यही सलाह उन्हें अब तक मैदान के अंदर और बाहर सबसे बेहतरीन लगी।"कोच ने कहा कि जैसे 18 साल का युवा बिना तनाव के दौड़ता है, वैसे ही दौड़ो। अब मैं उस फ्लो को समझ रहा हूं।"नीरज ने टेनिस स्टार रोजर फेडरर का भी जिक्र किया और कहा कि वे भी उनके जैसी शांत ऊर्जा को फॉलो करना चाहते हैं।
ब्रेट ली को बताया जैवलिन थ्रो के लायक खिलाड़ी...
जब नीरज से पूछा गया कि कौन सा क्रिकेटर भालाफेंक सकता है, तो उन्होंने ब्रेट ली का नाम लिया और कहा -"मैंने सुना है कि ब्रेट ली स्कूल के दिनों में जैवलिन थ्रो करते थे। मुझे लगता है कि अपने पीक टाइम में वो निश्चित ही भालाफेंक सकते थे।"उन्होंने यह भी कहा कि वे जसप्रीत बुमराह से भी गेंदबाजी सीखना चाहेंगे क्योंकि थ्रो और फेंकने की तकनीक दोनों में कुछ समानताएं होती हैं।
ब्रेट ली ने दी मजेदार प्रतिक्रिया..
नीरज चोपड़ा की बात पर ऑस्ट्रेलियाई पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने X (ट्विटर) पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा -"मैं स्कूल के दिनों में जैवलिन थ्रो करता था, लेकिन जो आप कर रहे हो उसके आस-पास भी नहीं था। कोहनी के लिए ये बहुत मुश्किल होता है।"ब्रेट ली ने नीरज को शानदार एथलीट बताते हुए उनकी सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
नीरज बोले – थ्रो वाले दिन शांत रहता हूं, न अंधविश्वासी हूं, न घबराता...
जब नीरज से पूछा गया कि क्या वह थ्रो के दिन किसी तरह के अंधविश्वास में विश्वास करते हैं, तो उन्होंने कहा -"मैं जिस दिन थ्रो करता हूं, उस दिन बहुत शांत रहता हूं। ज्यादा सोचता नहीं। सिर्फ अच्छा खाना खाता हूं, अच्छा आराम करता हूं और 100% देने पर ध्यान देता हूं।"
धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट भी भालाफेंक जैसा...
नीरज ने महेंद्र सिंह धोनी के फेमस हेलिकॉप्टर शॉट की भी तुलना भालाफेंक से की। उन्होंने कहा -"हेलिकॉप्टर शॉट ताकत और तकनीक का शानदार मेल है, जैसे जैवलिन थ्रो।"