अन्य

Paris Diamond League 2025: 88.16 मीटर के थ्रो से नीरज ने जीता साल का पहला खिताब, 3 थ्रो रहे फाउल..

Paris Diamond League 2025: पेरिस डायमंड लीग 2025 का खिताब 2 बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने जीत लिया। उन्होंने पहले राउंड में ही 88.16 मीटर का भाला फेंककर सबसे आगे निकल गए और अंत तक कोई उन्हें पीछे नहीं छोड़ सका। Read More: IND vs ENG WTC 2025: गिल ने कप्तानी डेब्यू में ठोका शतक, पंत ने पूरे किए 3000 टेस्ट रन…

जूलियन वेबर दूसरे, मौरिसियो डा सिल्वा तीसरे स्थान पर..

1. जर्मनी के जूलियन वेबर ने 87.88 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। 2. ब्राजील के मौरिसियो लुइज डा सिल्वा ने 86.62 मीटर थ्रो करके तीसरा स्थान पाया।

नीरज ने अपने 6 प्रयासों में से 3 में फाउल...

1. पहला थ्रो: 88.16 मीटर (जीत का थ्रो) 2. दूसरा थ्रो: 85.10 मीटर 3. तीसरा, चौथा, और पांचवां थ्रो: फाउल 4. छठा थ्रो: 82.89 मीटर फाउल के बावजूद, उनका पहला प्रयास उन्हें खिताब दिलाने के लिए काफी रहा

दूसरे और तीसरे राउंड का रोमांच...

1. दूसरे राउंड में, वेबर ने 86.20 मीटर और नीरज ने 85.10 मीटर का थ्रो किया। 2. तीसरे राउंड में, डा सिल्वा ने 86.62 मीटर के थ्रो से तीसरे स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत की। 3. वेबर ने चौथे और पांचवें राउंड में क्रमशः 83.13 मीटर और 84.50 मीटर थ्रो किए, लेकिन 88 मीटर पार नहीं कर सके।

डायमंड लीग में मेडल नहीं, मिलते हैं पॉइंट्स...

डायमंड लीग में प्रदर्शन के आधार पर पॉइंट्स मिलते हैं, न कि मेडल, नीरज को इस जीत के साथ 8 पॉइंट्स मिले। उनके कुल पॉइंट्स अब 15 हो गए हैं, और वे जूलियन वेबर के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। ये पॉइंट्स डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में काम आते हैं।

नीरज चोपड़ा क्लासिक में अगला मुकाबला...

नीरज अब अपना अगला मुकाबला 5 जुलाई को "नीरज चोपड़ा क्लासिक थ्रो" में खेलेंगे। यह प्रतियोगिता मूल रूप से 24 मई को होनी थी, लेकिन भारत-पाक सीमा तनाव के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

ओलंपिक में पिछली बार 89.45 मीटर का थ्रो...

पिछले साल नीरज ने पेरिस डायमंड लीग में भाग नहीं लिया था क्योंकि वे ओलंपिक की तैयारी में व्यस्त थे। उन्होंने 89.45 मीटर का थ्रो कर सिल्वर मेडल जीता था।

क्या है डायमंड लीग?

1. डायमंड लीग ट्रैक और फील्ड एथलेटिक्स की सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सीरीज है। इसमें मेंस और विमेंस के कुल 16 इवेंट्स होते हैं। यह हर साल मई से सितंबर के बीच आयोजित होती है। हर इवेंट में टॉप-8 खिलाड़ियों को पॉइंट्स मिलते हैं: 1. 1st स्थान = 8 पॉइंट 2. 8th स्थान = 1 पॉइंट 13 प्रतियोगिताओं के बाद टॉप पॉइंट्स वालों को डायमंड लीग फाइनल में जगह मिलती है, जहां विजेता को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार मिलता है।