अन्य
Nasser Hussain On Kohli Retirement: नासिर हुसैन ने बताई विराट कोहली के संन्यास लेने की असली वजह!
Nasser Hussain On Kohli Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर और टेस्ट क्रिकेट के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से 12 मई सोमवार को संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। इस फैसले को सुनते ही उनके फैंस और क्रिकेट जगत को झटका लगा है। कई दिनों से उनके संन्यास लेने की खबरे सामने आ रही थी। तभी कई दिग्गजो ने उनसे अपील भी की थी कि वो अभी संन्यास न लें, लेकिन उन्होंने संन्यास ले ही लिया, जब से उन्होंने संन्यास लिया है, तब से कई दिग्गजो की प्रतिक्रिया आ चुकी है, ऐसे में अब नासिर हुसैन का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि कोहली को यह स्वीकार्य नहीं था कि वह महज सामान्य क्रिकेटर बनकर रह जाएं। हो सकता है कि इसी कारण से उन्होंने संन्यास लिया।
Read More: Hockey Asia Cup 2025: हॉकी एशिया कप में पाकिस्तान की भागीदारी पर सस्पेंस बरकरार…
नासिर हुसैन ने कहा कि...
"मैं पिछले 14 साल से विराट कोहली का फैन हूं, उनके आंकड़े खुद सारी कहानी कहते हैं लेकिन वह इनसे कहीं ज्यादा थे। यह उनकी आभा, रुतबा और जज्बा था। हमें पता है कि भारतीय क्रिकेट फैंस को जानते हैं और उनके लिए खेल काफी अहम है। वे अपने कप्तान से चाहते हैं कि वह दिखाए कि उनके लिए टीम का क्या मतलब है और भारत में इस जज्बे को क्रिकेट में कोहली से ज्यादा किसी ने नहीं दिखाया. वह एक अविश्वसनीय खिलाड़ी थे। वह भारत को नंबर एक पर ले गए और वहां पर लगभग 42 महीने तक बने रहे। उन्होंने उनके (भारत) खेलने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया। जिसे भी यह जिम्मा मिलेगा उसे काफी कुछ करना होगा।"
'कोहली कभी सामान्य क्रिकेटर बनना नहीं चाहते थे..'- नासिर हुसैन
एक समय विराट कोहली को दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों में सबसे आगे रखा जाता था—जो रूट, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन से भी ऊपर। लेकिन हाल के वर्षों में उनका प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमज़ोर रहा, जिससे वह पीछे रह गए। पूर्व इंग्लिश कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि कोहली को यह स्वीकार्य नहीं था कि वह एक सामान्य या औसत दर्जे के क्रिकेटर बनकर खेलते रहें।हुसैन ने आगे कहा कि...
"विराट कोहली एक विजेता हैं। उनके लिए केवल जीत मायने रखती है और इसके लिए वह हर संभव प्रयास करते हैं। रनों का पीछा करते हुए वे इतने प्रभावशाली इसलिए हैं क्योंकि वह मैदान पर 100% देने के लिए उतरते हैं। अगर कभी उन्हें लगे कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पा रहे, तो वह मैदान पर उतरना ही नहीं चाहेंगे। शायद यही सोच उनके संन्यास के फैसले के पीछे रही हो।"उन्होंने यह भी कहा कि विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट को एक नई ऊंचाई दी है। आज भारत क्रिकेट में जो ताकत है, उस नींव को मजबूत करने में कोहली की बड़ी भूमिका रही है। "वह सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक मानसिकता हैं – जो कभी औसत नहीं बनना चाहता।"