मुस्कान-साहिल ने आरोपों को नकारा, बोले - नहीं की सौरभ की हत्या
Meerut Murder Case: मेरठ के सबसे चर्चित केस सौरभ राजपूत हत्याकांड में आरोपी मुस्कान-साहिल ने 21 अप्रैल को जिला कोर्ट में अपना पक्ष रखा। जज अनुपम कुमार ने दोनों से 32 सवाल पूछे। दोनों ने कहा- सौरभ की हत्या में झूठा फंसाया जा रहा है। मुस्कान अपने बच्चे के साथ कोर्ट पहुंची थी।
आरोपों से नकारा
29 सवालों में मुस्कान-साहिल ने आरोपों को नकार दिया। हालांकि, हत्या के बाद कसौल-मसूरी और शिमला साथ घूमने, रुकने की बात उन्होंने कबूल की है। दोनों ने अपने जवाब में कहा कि हम साथ घूमने गए थे, हम रुके भी थे, लेकिन सौरभ की हत्या नहीं की है। जिला जज अनुपम कुमार की अदालत में सौरभ राजपूत हत्याकांड में धारा-313 की कार्रवाई हुई। हत्या के आरोपी मुस्कान-साहिल ने अपना पक्ष रखा। जिला जज ने पहले साहिल से 32 सवाल पूछे। इसके बाद मुस्कान को कटघरे में खड़ा किया गया। मुस्कान से भी 32 सवाल पूछे गए। इसके बाद मुस्कान-साहिल को जिला जेल भेज दिया गया।
[caption id="attachment_148354" align="alignnone" width="920"]Meerut Murder Case: क्या है मामला?
बता दे कि मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में 3 मार्च को सौरभ की उसकी पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल राजपूत के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इसके बाद लाश को 3 टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में डालकर सीमेंट और बालू के घोल से सील कर दिया था। 17 मार्च को इस केस का खुलासा हुआ। 18 मार्च को आरोपी मुस्कान और साहिल को जेल भेज दिया गया था।