अन्य
MS Dhoni ICC Hall of Fame: महेंद्र सिंह धोनी बने ICC हॉल ऑफ फेम का हिस्सा...
MS Dhoni ICC Hall of Fame: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने हॉल ऑफ फेम में शामिल कर लिया है। सोमवार को ICC ने इसकी आधिकारिक घोषणा की।
Read More: UEFA Nations League 2025 Final: पुर्तगाल ने स्पेन को 5-3 से दी मात…
महेंद्र सिंह धोनी यह सम्मान पाने वाले 11वें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। ICC ने उनके करियर की तारीफ करते हुए कहा -
"17,266 इंटरनेशनल रन, 829 शिकार और 538 मैच... ये आंकड़े सिर्फ प्रतिभा नहीं, बल्कि निरंतरता, फिटनेस और लंबे करियर की पहचान हैं।"
धोनी के नेतृत्व में भारत ने टेस्ट क्रिकेट में भी नंबर-1 रैंकिंग हासिल की। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने न केवल बड़ी ट्रॉफियां जीतीं, बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी आत्मविश्वास और दिशा दी।
धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि, वह अभी भी IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हैं और टीम के मेंटर और प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।
"यह मेरे लिए गर्व की बात" - धोनी
धोनी ने इस उपलब्धि पर कहा कि -
"ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। दुनियाभर के दिग्गजों की सूची में अपना नाम देखना गर्व का पल है। इसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।"
तीनों ICC ट्रॉफी जिताने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान...
धोनी ने बतौर कप्तान भारत को तीनों प्रमुख ICC ट्रॉफी जिताईं - 1. 2007 – T20 वर्ल्ड कप 2. 2011 – वनडे वर्ल्ड कप 3. 2013 – चैंपियंस ट्रॉफीधोनी के करियर के आंकड़े...
एम एस धोनी ने वनडे में 350 मैच खेले और 10,773 रन बनाए। और टी 20 में 98 मैच खेले, जिसमें 1617 रन बनाए। वहीं टेस्ट में 90 मैच खेले और कुल 538 मैच खेले, जिसमें कुल 17266 रन बनाए।2025 ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल अन्य खिलाड़ी..
इस बार ICC ने कुल 7 खिलाड़ियों को हॉल ऑफ फेम में जगह दी है, जिनमें 5 पुरुष और 2 महिला खिलाड़ी शामिल हैं:पुरुष खिलाड़ी...
1. महेंद्र सिंह धोनी (भारत) 2. हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) 3. मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया) 4. ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका) 5. डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड)महिला खिलाड़ी...
1. सना मीर (पाकिस्तान) 2. सारा टेलर (इंग्लैंड)धोनी से पहले हॉल ऑफ फेम में शामिल भारतीय खिलाड़ी...
1. सुनील गावस्कर 2. बिशन सिंह बेदी 3. कपिल देव 4. अनिल कुंबले 5. राहुल द्रविड़ 6. सचिन तेंदुलकर 7. वीनू मांकड़ 8. डायना एडुल्जी 9. वीरेंद्र सहवाग 10. नीतू डेविड 11. एमएस धोनीICC और जय शाह का बयान...
ICC ने कहा कि 2007 में जब भारत ODI वर्ल्ड कप से बाहर हुआ, तब धोनी को पहली बार T20 टीम की कमान सौंपी गई। उन्होंने युवा खिलाड़ियों के साथ भारत को चैंपियन बनाया।ICC चेयरमैन जय शाह ने कहा -
"हॉल ऑफ फेम के जरिए हम उन महान खिलाड़ियों को सम्मान देते हैं जिन्होंने क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। धोनी सहित सभी 7 खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई।"