अन्य

भीषण गर्मी की चपेट में MP,45 डिग्री की ओर बढ़ रहा तापमान,लू के साथ बारिश का अलर्ट

MP 45 degree: भोपाल सहित मध्य प्रदेश के सभी जिले इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में तप रहे हैं। सुबह से खिलने वाली धूप 10:00 बजे के बाद चुभने लगती है। उसके बाद शुरू होने वाला गर्मी का दौर देर शाम तक जारी रहता है। तेज गर्मी पड़ने की वजह से शहर की सड़के भी सुनी पड़ी हुई है।

[caption id="attachment_148245" align="alignnone" width="1191"] भीषण गर्मी की चपेट में MP[/caption]

MP 45 degree: नौगांव शहर सबसे गर्म

रविवार को भी भोपाल सहित कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। वही 5 जिलों में लू चलने से लोग परेशान होते हुए नजर आएं। प्रदेश में छतरपुर जिले का नौगांव शहर सबसे गर्म रहा, यहां पारा 44.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

MP 45 degree: हीट वेव चलने का अलर्ट

इसके अलावा छिंदवाड़ा, मंडला, रतलाम में लू का असर रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां पारा 43 से 44 डिग्री के बीच दर्ज हुआ। भोपाल में दिन का पारा 41.8 डिग्री पर जा पहुंचा जिसके चलते शहर में पूरे दिन लू जैसी गर्मी महसूस की गई। प्रदेश में सबसे कम तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आगे भी तेज गर्मी पड़ने के संकेत दिए हैं साथ ही कई जिलों में हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

तेज आंधी के साथ बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, गुना, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में लू चलने के संकेत है। वही पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।