Moradabad Couple Murder: मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। एक युवक ने 24 हजार रुपए के लिए घर में घुसकर दंपत्ति पर चाकू से कई हमले किए, जब कपल को हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है।
वहीं मृतको की पहचान राजा और उसकी पत्नी फरहा के रुप में की गई। राजा अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ एक मकान में रहता था, जबकि भाई के साथ मां दूसरे मकान में रहती है।
8 साल की बेटी का बयान
बच्ची ने बताया कि- 'वह सोमवार रात करीब 8.30 बजे घर के बाहर खेल रही थी, तभी 5-6 लोग उसके घर में जबरिया घुसने लगे। पापा उनको देखकर दरवाजा बंद कर लिए लेकिन 6 लोग जबरदस्ती घर में घुस आए थे। पापा को पकड़कर चाकू मारे। मम्मी बचाने आई तो उस पर भी ताबड़तोड़ चाकूओं से वार किए और मैं भागकर मोहल्ले के लोगों के पास गई। लेकिन उनके डर से कोई बचाने नहीं आया। वे लोग मम्मी-पापा को मारकर भाग गए।'
मोहल्ले वालों ने दी पुलिस को सूचना
जब आरोपी घर में घुसे तो 8 साल की बच्ची मोहल्ले वालों से मदद की गुहार लगाती रही लेकिन डर की वजह से कोई सामने नही आया। लेकिन बाद में मोहल्ले वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दंपत्ति को हॉस्पिटल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
[caption id="attachment_148189" align="alignnone" width="1817"]
मृतक[/caption]
पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक के मां का बयान
राजा की मां ने कहा किया- 'रजिस्ट्री विवाद में बेटे की हत्या की गई। बेटे ने आरोपी फहीम से एक मकान खरीदी थी। उसके लिए उसने 2 लाख रुपए दे दिए थे। 24 हजार रुपए रजिस्ट्री के लिए देना था। इस पैसे को लेकर विवाद हो गया था।'
[caption id="attachment_148188" align="alignnone" width="1808"]
मृतका[/caption]
SSP का बयान
उन्होंने बताया कि- 'रजिस्ट्री के 24 हजार रुपए के विवाद में हत्या की गई है। पड़ोसी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर पति-पत्नी की हत्या कर दी। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य की तलाश के लिए 5 टीमें बनाई गई है।'
Also Read-
Student Suicide News: पेपर बिगड़ने और शादी के दबाव की वजह से छात्रा ने किया सुसाइड!