अन्य
Mirabai Chanu Commonwealth Gold: टोक्यो और पेरिस ओलिंपिक के बाद चानू ने कॉमनवेल्थ में गोल्ड से की शानदार वापसी...
Mirabai Chanu Commonwealth Gold: अहमदाबाद में चल रही कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 48 किलो वेट कैटेगरी में खेलते हुए चानू ने कुल 193 किलो वजन उठाया।
Read More: AIFF FSDL Football Dispute Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आपसी समझौते से खत्म करें विवाद, ISL पर संकट बरकरार!
स्नैच और क्लीन एंड जर्क का प्रदर्शन...
चानू ने स्नैच में 84 किलो और क्लीन एंड जर्क में 109 किलो वजन उठाया। स्नैच में उनके तीन प्रयासों में केवल एक सफल रहा पहले प्रयास में चानू 84 किलो उठाने में फेल हुई, लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने वही वजन आसानी से उठा लिया। तीसरे प्रयास में 89 किलो वजन उठाने में उन्हें सफलता नहीं मिली। वहीं क्लीन एंड जर्क में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया। पहले प्रयास में 105 किलो उठाया, दूसरे प्रयास में 109 किलो और तीसरे प्रयास में 113 किलो उठाने की कोशिश की, जो सफल नहीं रही।प्रतियोगिता का परिणाम...
चानू के कुल 193 किलो वजन के साथ गोल्ड मेडल सुनिश्चित हुआ। मलेशिया की आइरीन हेनरी ने कुल 161 किलो (73+88) वजन उठाकर सिल्वर और वेल्स की निकोल रॉबर्ट्स ने 150 किलो (70 +80) वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।??????? ????? ???? ???????????? ????????????? ????
Tokyo Olympics silver medallist Mirabai Chanu lifted a total weight of 193 kg to win a gold medal? at the Commonwealth Weightlifting Championships in Ahmedabad.… pic.twitter.com/cAHqsv60nP — All India Radio News (@airnewsalerts) August 25, 2025
48 किलो वर्ग में शिफ्ट हुई चानू...
31 वर्षीय चानू पहले 49 किलो वर्ग में खेलती थीं। पेरिस ओलिंपिक में 49 किलो वर्ग हट जाने के कारण उन्हें 48 किलो वर्ग में शिफ्ट होना पड़ा।पर्सनल बेस्ट से अभी भी दूर..
चानू का पर्सनल बेस्ट स्नैच में 88 किलो और क्लीन एंड जर्क में 119 किलो है, जबकि कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में उन्होंने कुल 193 किलो वजन उठाया। पेरिस ओलिंपिक में उनका टोटल 199 किलो और टोक्यो ओलिंपिक में 202 किलो था।I’m truly delighted to win gold at Commonwealth Championship in Ahmedabad today. Competing at international event after the Paris Olympics made this moment even more special, with the crowd’s support pushing me throughout. Contd. 1/1 pic.twitter.com/M1Gqaw2VAs
— Saikhom Mirabai Chanu (@mirabai_chanu) August 25, 2025