अन्य
MI vs RCB WPL 2026: WPL में नैट साइवर ने लगाया पहला शतक, RCB को मुंबई के हाथो मिली करारी शिकस्त!
MI vs RCB WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स को 15 रन से हराया। टीम से नैटली सिवर-ब्रंट ने WPL का पहला शतक लगाकर इतिहास रच दिया। यह मैच 26 जनवरी को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें RCB टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बैंटिग करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स टीम 9 विकेट खोकर 20 ओवर में महज 184 रन ही बना सकी और उसे मुंबई के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
बेंगलुरु की ओर से लौरेन बेल ने 2 विकेट चटकाएं। नदीन डी क्लर्क और श्रेयांका पाटील को 1-1 विकेट लिए।
मुंबई की ओर हैली मैथ्यूज ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा शबनिम इस्माइल और अमीलिया कर ने 2-2 विकेट और अमनजोत कौर को 1 विकेट मिला।