अन्य

MI vs GG WPL 2026: WPL में मुंबई के हाथों गुजरात को मिली पहली हार!

MI vs GG WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन के 6वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात को हराया। यह मैच 13 जनवरी मंगलवार को डीवाय पाटील स्टेडियम में खेला गया जहां मुंबई ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए, वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई टीम ने 19.2 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

गुजरात को मिली करारी शिकस्त

WPL 2026 में गुजरात जायंट्स को लगातार 2 मैच में जीत दर्ज करने के बाद डिफेंडिंग टीम मुंबई के हाथों पहली हार मिली। गुजरात ने शुरुआती 2 मुकाबलों में में दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज को हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की थी। वहीं मुंबई इंडियंस ने भी अब तक इस सीजन में 3 मैच खेले और उसे पहले मैच में RCB टीम से हार का सामना करना पड़ा वहीं 2 मैच में दिल्ली और गुजरात के खिलाफ शानदार जीत हासिल की।

अर्धशतक नहीं लगा पाईं कोई प्लेयर

गुजरात जायंट्स की ओर से बेथ मूनी ने 33 रन, सोफी दिवाइन ने 8 रन, कनिका आहूजा ने 18 गेंद में 35 रन बनाए, जिसमें 4 चौके, 1 छक्का शामिल है। एश्ले गार्डनर 20 रन, जॉर्जिया वेयरहम ने 33 गेंद में 43 रन बनाए, जिसमें 4 चौके, 1 छक्का शामिल रहें। अयुषी सोनी 14 गेंद में 11 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुईं। वो WPL में रिटायर्ड हर्ट होने वाली पहली खिलाड़ी है।

मुंबई का जलवा बरकरार, कप्तान की शानदार फिफ्टी

टीम से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फिफ्टी लगाई, इसी के साथ उन्होंने 43 गेंद में 71 रन बनाए, जिसमें 7 चौके, 2 छक्के शामिल है। टीम से अमनजोत कौर ने 40 रन, निकोला कैरी ने 38 और हैली मैथ्यूज ने 22 रन, जी कमलिनी ने 13 रन बनाए। टीम की जीत में कप्तान ने अहम भूमिका निभाई। गुजरात टीम से रेणुका ठाकुर, काशवी गौतम और सोफी डिवाइन ने 1-1 विकेट झटके।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमलिनी (विकेटकीपर), हैली मैथ्यूज, अमीलिया कर, निकोला कैरी, सजीवन साजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, शबनिम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, त्रिवेणी वशिष्ठ। गुजरात जायंट्स एश्ले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, आयुषी सोनी,जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, काश्वी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर।