अन्य

Boundary Catch Rule Change: MCC ने बदला बाउंड्री कैच का नियम, ICC जुलाई से करेगा लागू...

Boundary Catch Rule Change: मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने क्रिकेट के बाउंड्री कैच को लेकर बड़ा बदलाव करते हुए नया नियम जारी किया है, जिसके अनुसार अब बाउंड्री के बाहर जाकर गेंद को बार-बार हवा में उछालकर कैच करना अमान्य माना जाएगा। Read More: ISSF World Cup 2025: भारतीय जोड़ी बोरसे-बाबुता ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट में चीन को हराकर जीता स्वर्ण पदक… आपको बता दें कि, यह नियम अक्टूबर 2026 से आधिकारिक MCC कोड का हिस्सा बनेगा, जबकि ICC इस नियम को जुलाई 2025 से लागू कर देगा। इसका पहला प्रयोग 17 जून से श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में होगा।

क्या बदला है नया नियम? जानिए दो अहम कंडीशंस...

MCC द्वारा किए गए बदलाव में बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए कैच लेने की प्रक्रिया को लेकर दो प्रमुख स्थितियां स्पष्ट की गई हैं -

1. बार-बार उछालना अब अमान्य...

पहले फील्डर बाउंड्री के अंदर गेंद को पकड़ते हुए हवा में उछाल देते थे, फिर बाउंड्री पार जाकर दोबारा हवा में गेंद को उछालते थे और फिर बाउंड्री के अंदर आकर कैच पूरा करते थे। अब इस तरह की प्रक्रिया को मान्य कैच नहीं माना जाएगा, और बल्लेबाज को रन दिए जाएंगे।

2. एक बार उछाल की अनुमति...

अगर कोई फील्डर बाउंड्री के बाहर उछलते हुए गेंद को अंदर फेंकता है, और उसके साथी खिलाड़ी द्वारा वह गेंद कैच की जाती है, तो यह कैच तभी मान्य होगा जब गेंद को उछालने वाला खिलाड़ी बाउंड्री के भीतर ही हो या हवा में ही रहकर कैच को नियंत्रित करे।

नेसेर का कैच बना बदलाव की वजह...

इस नियम की पृष्ठभूमि में 2023 बिग बैश लीग (BBL) का एक विवादास्पद कैच प्रमुख कारण रहा। 1. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर माइकल नेसेर ने बाउंड्री के बाहर गेंद को हवा में उछालकर और वापस आकर कैच पूरा किया था। 2. यह तकनीकी रूप से नियमों के अंतर्गत था, लेकिन इसे लेकर खेल भावना और नियमों की व्याख्या पर गंभीर बहस छिड़ गई थी। 3. MCC ने माना कि नेसेर ने "बनी हॉप" तकनीक से कैच पकड़ा था, लेकिन गेंद बाउंड्री से काफी बाहर गई थी, जिससे यह नियम की 'आत्मिक भावना' के खिलाफ माना गया।

मैथ्यू वेड के 2020 वाले कैच पर भी उठा था सवाल...

2020 में BBL में मैथ्यू वेड के कैच आउट पर भी विवाद हुआ था। ब्रिसबेन हीट के मैट रैनशॉ ने बाउंड्री के बाहर हवा में गेंद को अंदर फेंका था और टॉम बंटन ने कैच पूरा किया था। हालांकि रैनशॉ बाद में बाउंड्री के बाहर जमीन पर गिर गए थे, फिर भी थर्ड अंपायर ने वेड को आउट करार दिया। इस फैसले पर भी क्रिकेट विशेषज्ञों और फैंस ने खेल भावना को लेकर सवाल उठाए थे।

MCC ने वनडे और कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियम में भी किए बदलाव...

MCC ने यह घोषणा की कि अब वनडे क्रिकेट में दो नई गेंदों का प्रयोग सिर्फ पहले 34 ओवर तक ही किया जाएगा। 1. 35वें ओवर से 50वें ओवर तक केवल एक गेंद से खेल जारी रहेगा। 2. फील्डिंग टीम को 35वें ओवर से पहले यह तय करना होगा कि वे किस गेंद का उपयोग करेंगी। 3. अगर मैच 25 ओवर से कम का हो जाता है (बारिश या अन्य कारणों से), तो दोनों पारियों में केवल एक-एक गेंद का प्रयोग होगा।

कन्कशन सब्स्टीट्यूट में पूर्व-नामांकन अनिवार्य...

अब टीमें मैच से पहले 5 संभावित कन्कशन रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों के नाम दर्ज करेंगी — इनमें एक बल्लेबाज, एक विकेटकीपर, एक तेज गेंदबाज, एक स्पिनर और एक ऑलराउंडर होगा। यदि मैच के दौरान किसी खिलाड़ी को सिर में चोट लगती है, तो उन्हीं में से कोई रिप्लेसमेंट मैदान पर उतरेगा।

नए नियम कब से होंगे लागू?

1. बाउंड्री कैच नियम: ICC द्वारा 17 जून 2025 से लागू (SL vs BAN टेस्ट से शुरुआत) 2. MCC कोड में शामिल: अक्टूबर 2026 से 3. वनडे गेंद नियम और कन्कशन सब्स्टीट्यूट: 2 जुलाई 2025 से लागू (SL vs BAN वनडे सीरीज़)