अन्य
Lalit Upadhyay Hockey Retirement: वाराणसी के ललित उपाध्याय ने इंटरनेशनल हॉकी से संन्यास लेने की घोषणा!
Lalit Upadhyay Hockey Retirement: भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी फॉरवर्ड और वाराणसी के लाल ललित उपाध्याय ने 22 जून 2025 को इंटरनेशनल हॉकी से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट के जरिए इस खबर की पुष्टि की। हालांकि, ललित अब भी घरेलू और लीग मैचों में सक्रिय रहेंगे। फिलहाल वह बेल्जियम में चल रही प्रो हॉकी लीग में व्यस्त हैं।
Read More:Sourav Ganguly Big Statement: सौरव गांगुली की वापसी की तैयारी? कोच बनने को लेकर दिया बड़ा संकेत!
संन्यास की घोषणा में दिखा भावनात्मक जुड़ाव...
ललित ने अपने पोस्ट में लिखा, “आज मैं इंटरनेशनल हॉकी से संन्यास लेने की घोषणा करता हूं। यह मेरे लिए एक कठिन पल है, लेकिन हर खिलाड़ी को एक दिन इसका सामना करना पड़ता है। देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। आप सभी का दिल से धन्यवाद।”Today, I announce my retirement from international hockey. It’s a tough moment, but one every athlete must face one day. It has been the greatest honour and pride of my life to represent our country ??? Thank you for everything. ? @HockeyIndiaLeag @TheHockeyIndia pic.twitter.com/OcryhKsYxQ
— Lalit Upadhyay (@lalithockey) June 22, 2025