अन्य
केदारनाथ यात्रा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: चारधाम में 28 लाख से ज्पादा श्रद्धालु पहुंचे
kedarnath char dham yatra 2025 : केदारनाथ में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
kedarnath char dham yatra 2025 : देहरादून/रुद्रप्रयागः उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 2025 इस बार नए रिकॉर्ड्स बना रही है। केवल 42 दिनों में चारधामों में 28 लाख 35 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। सबसे ज्यादा भीड़ बाबा केदारनाथ धाम में देखने को मिल रही है, जहां अब तक 10 लाख से अधिक भक्त पहुंच चुके हैं। मौसम की बाधाओं, दुर्गम रास्तों और कठिनाईयों के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था डगमगाई नहीं। सरकार और प्रशासन की ओर से यात्रा को सुगम बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।🛕 केदारनाथ: आस्था की सबसे बड़ी लहर
- कपाट खुलने की तिथि: 2 मई 2025
- अब तक पहुंचे श्रद्धालु: 10,18,540
- केवल 13 जून को पहुंचे श्रद्धालु: 24,509
🟣 यमुनोत्री धाम: मां यमुना के चरणों में श्रद्धा
- कपाट खुलने की तिथि: 30 अप्रैल 2025
- अब तक पहुंचे श्रद्धालु: 4,60,335
- 13 जून को पहुंचे श्रद्धालु: 10,840
🔵 गंगोत्री धाम: मां गंगा की पावन धरती पर उमड़ी भीड़
- कपाट खुलने की तिथि: 30 अप्रैल 2025
- अब तक पहुंचे श्रद्धालु: 4,63,332
- 13 जून को पहुंचे श्रद्धालु: 11,923
🔴 बदरीनाथ धाम: भगवान बदरीविशाल के दर्शन को उमड़े भक्त
- अब तक पहुंचे श्रद्धालु: 7,90,913
- 13 जून को पहुंचे श्रद्धालु: 19,544
🟡 हेमकुंड साहिब: सिख श्रद्धालुओं का प्रमुख तीर्थ
- कपाट खुले: 25 मई 2025
- अब तक पहुंचे श्रद्धालु: 1,01,838
- 13 जून को पहुंचे: 6,178
📊 13 जून को कुल श्रद्धालु संख्या: 72,994
चारधाम यात्रा में 13 जून को कुल 72,994 श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जबकि यात्रा शुरू होने से अब तक कुल 28,35,958 भक्त तीर्थ कर चुके हैं, जिनमें हेमकुंड साहिब के आंकड़े भी शामिल हैं।