कटिहार में बस-पिकअप की टक्कर, अब तक 11 लोगों की मौत
Katihar road accident: बिहार के कटिहार जिले में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। देर शाम कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगाड़ा चौक के पास बस और पिकअप की टक्कर हो गई। शुरुआत में इस हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी, लेकिन अब मौत का आकड़ा बढ़ गया गया।
11 लोगों की मौत
इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। इसमें एक ही परिवार के 5 लोग शामिल हैं। मृतकों में 10 महिलाएं, 2 पुरुष और 1 बच्ची है। इसमें 11 मृतक पूर्णिया के रहने वाले थे, जबकि 2 कटिहार के हैं। हादसे में 32 से ज्यादा घायल हैं। इनमें से 8 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा कटिहार के कोढ़ा ब्लॉक में NH-31 पर हुआ। टक्कर के बाद लोगों के शव सड़क पर बिखर गए।
[caption id="attachment_146676" align="alignnone" width="1172"]नशे में था ड्राइवर
लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। गाड़ी की स्पीड भी 100 से ज्यादा बताई जा रही है। बस ड्राइवर ने पहले एक बाइक को उड़ाया इसके बाद पिकअप को टक्कर मार दी। पिकअप सवार सभी झारखंड से मेला देखकर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद CM ने मृतकों के परिवार को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार देने की घोषणा की है।
[caption id="attachment_146674" align="alignnone" width="1172"]Katihar road accident: सड़क पर बिछी लाशें
लोगों ने बताया, 'शनिवार देर शाम हम कटिहार के आसपास थे। अचानक से तेज आवाज आई, जैसे बम फटा। कुछ समझ नहीं आया। देखा तो सड़क पर लाशें बिछी हुई थी। पिकअप का ड्राइवर स्टीयरिंग में फंस गया। लोगों ने रॉड से स्टीयरिंग सीधी कर उसके ड्राइवर के शव को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया, और अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसी रेफर किया गया, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। उसने पहले 2 बाइक सवारों को टक्कर मारी। दोनों की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद अनियंत्रित होकर हमारी पिकअप से टकरा गया।