अन्य

Junior Hockey World Cup 2025: जर्मनी ने भारत को 5-1 से हराकर फाइनल में बनाई जगह!

Junior Hockey World Cup 2025: जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में जर्मनी ने भारत को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। वहीं भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए और इंतजार करना पडे़गा। Read More: Women Cricketers Reached KBC Show: KBC के मंच पर पहुंची विमेंस क्रिकेटर्स, शेफाली के बचपन का सपना हुआ पूरा.. बता दें कि, यह मैच चेन्नई के मेयर आर.आर. स्टेडियम में 7 दिसंबर रविवार को खेला गया। आखिरी बार 2016 में भारतीय टीम ने फाइनल में पहुंचकर खिताब अपने नाम किया था। अब भारत का मुकाबला 10 दिसंबर को अर्जेटीना से होगा।

Junior Hockey World Cup 2025: फाइनल में स्पेन से होगी जर्मनी की भिड़ंत

फाइनल मुकाबला स्पेन और जर्मनी के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि यह खिताब कौन जीतेगा।

Junior Hockey World Cup 2025: जर्मनी का पलड़ा रहा भारी

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी हुई लेकिन फिर 13 वें मिनच में जर्मनी रो पहले पेनल्टी कॉर्नर मिला। ड्रैग फ्लिक अंकित पाल से टकराने के बाद अंपायर ने पेनल्टी स्ट्रोक दे दिया, जिसे लुकास ने गोल में बदल दिया और 1-0 से बढ़त दिला दी। जर्मनी से लुकास ने 2 गोल किए, बाकी गोल जोनास वान गेर्सल, टाइटस वेक्स और बेन हासबाख ने दागे। हॉफ टाइम होने से पहले ही कोसेल ने एक और पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा और स्कोर 3-0 कर दिया। इसके बाद बेन हासबाख और जोनास वॉन गर्सम ने 2 गोल और दागे, इससे उनका स्कोर बढ़कर 5-0 होगा। आखिर में भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे अनमोल एक्का ने गोल में बदलकर 1 गोल दागा और मुकाबले में जर्मनी ने भारत पर 5-1 से जीत दर्ज की।