अन्य
IND vs ENG 3rd Test Match: जडेजा ने बनाए शानदार रिकॉर्ड, इंग्लैंड के जीत के बाद शुभमन और स्टोक ने दिया बड़ा बयान!
IND vs ENG 3rd Test Match: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें इंग्लैंड ने भारत को 22 रन से हराया। इसी के साथ इंग्लिश टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। टीम इंडिया को इंग्लैंड टीम ने 193 रन का टारगेट दिया, लेकिन इंडियन टीम 170 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई।
Read More: Fauja Singh Death News: 114 साल की उम्र में पंजाब के महान एथलीट फौजा सिंह का हुआ निधन! PM मोदी ने जताया दुख…
IND vs ENG 3rd Test Match[/caption]
भारतीय टीम की शुरुआत खराब रहीं...
टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम से यशस्वी जैसवाल और सुंदर खाता नहीं खोल सके, शुभमन ने 6 रन, करुण नायर 14 रन, और पंत 9 रन ही बना सके जल्द ही आउट हो गए टीम ने 58 स्कोर पर 4 विकेट गवां दिए थे। वहीं टीम से रवींद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाकर अंत तक टीम के लिए खड़े रहें। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकें।जडेजा ने बनाया नया रिकॉर्ड...
जडेजा ने इंग्लैंड में लगातार 4 फिफ्टी लगाने वाले भारत के तीसरे ही टेस्ट प्लेयर बने। इनके पहले ऋषभ पंत और सौरव गांगुली ने ऐसा किया है। साथ ही जडेजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000 रन बनाने के साथ 600 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया। 7000 रन बनाने वाले भारत के दूसरे ही प्लेयर जडेजा बन गएं हैं। आपको बता दें, जडेजा ने 361 इंटरनेशनल मैच खेले और 7018 रन बनाए, जिसमें 4 शतक शतक शामिल है, साथ ही वो 611 विकेट भी ले चुके हैं।हार के बाद शुभमन का बयान...
शुभमन ने जडेजा की तारीफ की और कहा कि -'वह बहुत अनुभवी खिलाड़ी हैं। हमने उन्हें कोई मैसेज नहीं भेजा। वह लोअर ऑर्डर के साथ शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। हम बस यही चाहते थे कि वह और लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजी जितना लंबा खेल सकें, खेलें।'शुभमन ने ऋषभ पंत की तारीफ करते हुए कहा कि-
'निश्चित रूप से वह मैच का टर्निंग प्वाइंट था। एक समय पर हमें लगा था कि अगर हम 80-100 रन की बढ़त ले लें, तो वो निर्णायक साबित हो सकती है। हमें पता था कि पांचवें दिन इस विकेट पर 150-200 रन चेज करना आसान नहीं होगा। अगर हमें वो बढ़त मिल जाती, तो हम अच्छी स्थिति में होते।' [caption id="attachment_95264" align="alignnone" width="300"]गिल ने टीम की तारीफ करते हुए कहा कि-
आगे कहा कि- 'मुझे अपनी टीम पर गर्व है। यह मैच उतना ही करीब था जितना हो सकता है। यह पांच दिन तक चला और आखिरी सीजन में आकर खत्म हुआ। मुझे काफी भरोसा था क्योंकि हमारे पास बल्लेबाजी बची हुई थी। हमें केवल 50-50 रन की दो साझेदारियों की जरूरत थी, लेकिन हम ऐसा कर नहीं सके।'जीत के बाद बेन स्टोक का बयान...
'मैं कुछ बहुत ही बुरे दौर से गुजरा हूं, लेकिन अगर अपने देश को टेस्ट मैच में जीत दिलाने से आपको खुशी नहीं मिलती तो मुझे नहीं पता कि किस चीज से मिलती है।'स्टोक्स ने बशीर की तारीफ करते हुए कहा-
'बशीर का आखिरी विकेट लेना तो मानो नियती थी, एक सच्चा योद्धा।'उन्होंने अपने बारे में कहा कि-
'जो दांव पर लगा था, उसे लेकर कल मैं पूरी तरह से पस्त था, लेकिन मैच दांव पर था इसलिए मुझे कोई नहीं रोक सकता था। मैं एक ऑलराउंडर हूं, मुझे मैच को प्रभावित करने के चार मौके मिलते हैं और अगर एक भी चीज ठीक से काम नहीं करती तो मैं और रन बनाना चाहता हूं, लेकिन आपके पास किसी भी चीज की चिंता करने का मौका नहीं है।'चौथे दिन इंग्लैंड की पारी 192 रन पर सिमटी…
चौथे दिन इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 2 रन पर शुरू की थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों की धमाकेदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज नहीं टिक पाएं और टीम ज्यादा रन नहीं बना पाई। और पूरी टीम 192 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 40 और कप्तान बेन स्टोक्स ने 33 रन बनाए।भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लिए। नीतीश रेड्डी और आकाशदीप ने भी 1-1 विकेट लेकर अहम योगदान दिया।Stumps on Day 4 at Lord’s ?️#TeamIndia reach 58/4 in the 2nd innings
135 more runs away from victory in the 3rd Test ? Scorecard ▶️ https://t.co/X4xIDiSUqO#ENGvIND pic.twitter.com/ENXq8fudEJ — BCCI (@BCCI) July 13, 2025
भारत की दूसरी पारी की खराब शुरुआत…
भारत ने तीसरे सेशन में लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने केवल 17.4 ओवर में ही 58 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए। हालांकि, केएल राहुल एक छोर पर टिके रहे और 33 रन पर नाबाद लौटे। दूसरे बल्लेबाजों की बात करें तो यशस्वी जायसवाल खाता भी नहीं खोल सके, करुण नायर ने 14 रन, शुभमन गिल ने 6 रन और आकाशदीप ने 1 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से ब्रायडन कार्स ने 2 विकेट झटके, जबकि जोफ्रा आर्चर और स्टोक्स ने 1-1 विकेट हासिल किए।Innings Break!
Outstanding bowling display from #TeamIndia! ? ? 4⃣ wickets for Washington Sundar 2⃣ wickets each for Mohammed Siraj & Jasprit Bumrah 1⃣ wicket each for Akash Deep & Nitish Kumar Reddy India need 193 runs to win! Updates ▶️ https://t.co/X4xIDiSmBg… pic.twitter.com/1BRhfPzynv — BCCI (@BCCI) July 13, 2025