अन्य

Italian Open 2025 Alcaraz vs Sinner: सिनर की 26 मैचों की जीत पर अल्कराज ने लगाया ब्रेक...

Italian Open 2025 Alcaraz vs Sinner: स्पेन के युवा टेनिस स्टार कार्लोस अल्कराज ने रविवार को खेले गए इटालियन ओपन 2025 के फाइनल में इटली के जैनिक सिनर को 7-6 (7/5), 6-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह इस सीजन में उनका तीसरा खिताब और दूसरा मास्टर्स 1000 टाइटल है। इससे पहले उन्होंने मोंटे कार्लो मास्टर्स जीता था। Read More: DC vs GT IPL 2025: दिल्ली पर कहर बनकर बरसे साईं और गिल, दिल्ली का टूटा सपना!

वर्ल्ड रैंकिंग में बड़ा बदलाव..

इस जीत के साथ ही अल्कराज एटीपी वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। सिनर अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

Italian Open 2025 Alcaraz vs Sinner: सिनर की जीत की लय टूटी..

इस हार के साथ जैनिक सिनर की 26 मैचों की लगातार जीत का सिलसिला टूट गया। खास बात यह है कि उन्हें पिछली बार भी चाइना ओपन 2024 के फाइनल में अल्कराज ने ही हराया था। इस साल की शुरुआत से अब तक सिनर को टूर फाइनल में हराने वाले अल्कराज इकलौते खिलाड़ी हैं।

जैस्मीन पाओलिनी का ऐतिहासिक प्रदर्शन...

सिंगल्स और डबल्स दोनों खिताब जीतने वाली बनीं पहली इटालियन खिलाड़ी इटली की जैस्मीन पाओलिनी ने इस बार इटालियन ओपन में इतिहास रच दिया। उन्होंने सिंगल्स और डबल्स दोनों खिताब अपने नाम किए। सिंगल्स फाइनल में उन्होंने कोको गॉफ को हराया, जबकि डबल्स में सारा एरानी के साथ जोड़ी बनाकर जीत हासिल की।

1985 के बाद ऐतिहासिक उपलब्धि..

जैस्मीन पाओलिनी 1985 के बाद रोम में सिंगल्स खिताब जीतने वाली पहली इटालियन महिला खिलाड़ी बनीं। इससे पहले यह उपलब्धि मोनिका सेलेस ने हासिल की थी।

लोगों ने दी बधाई...