IPL Auction 2026: IPL के 19वें सीजन का आगाज जल्द होगा लेकिन उसके पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मिनी ऑक्शन होगा। दोपहर 2.30 से ऑक्शन की शुरुआत होगी। इस बार सभी टीमों को मिलाकर उनके पास 237.55 करोड़ रुपए का पर्स है। वहीं नीलामी के लिए 1355 में से शॉर्टलिस्ट किए गए 350 प्लेयर्स पर बोली लगाई जाएगी, लेकिन टीम में सिर्फ 77 खिलाड़ियों के लिए ही जगह है।
Read More:
IPL 2026 Auction Target Players: RCB, SRH, CSK समेत बाकी फ्रेंचाइजी किन प्लेयर्स को कर सकती हैं टारगेट, आइए जाने?
खिलाड़ियों की बेस प्राइस?
IPL 2026 में 30 लाख बेस प्राइस से लेकर लगभग 2 करोड़ रुपए तक बेस प्राइस होगी। लगभग 40 प्लेयर्स की बेस प्राइज सबसे ज्यादा 2 करोड़ रुपए है, वहीं 30 प्लेयर्स की बेस प्राइस 1 करोड़ से लेकर 1.50 करोड़ रुपए है। वहीं 228 प्लेयर्स की स्टार्टिंग बेस प्राइस 30 लाख से 75 लाख रुपए के बीच रहेगी।
[caption id="attachment_122225" align="alignnone" width="547"]
[/caption]
बता दें कि, ऑक्शन में 350 प्लेयर्स पर बोली लगाई जाएगी, इसमें 16 इंटरनेशनल भारतीय प्लेयर्स, 96 इंटनेशनल विदेशी प्लेयर्स, 224 अनकैप्ड भारतीय , 14 अनकैप्ड विदेशी प्लेयर्स शामिल हैं।
आखिर बेस प्राइस क्या है?
जब प्लेयर्स की बोलिया लगाई जाती है, तो जिस कीमत से उसकी बोली लगना शुरु होती है, उसे ही बेस प्राइस कहते हैं।
क्यो होता है मिनी ऑक्शन?
हर 3 साल में एख बार IPL के मेगा ऑक्शन रखा जाता है, लेकिन उसमें सिर्फ 6 प्लेयर्स को ही रिटेन कर सकते है, ऐसे में ज्यादा प्लेयर्स खरीदने के चांसेस होते हैं। वहीं 2 साल मिनी ऑक्शन का आयोजन होता है, जिसमें टीम ज्यादा खिलाड़ियो को रिटेन कर पारती है, इसमें कम प्लेयर्स खरीदे जाते है, इसलिए इसका नाम मिनी ऑक्शन है।
कौन करवाता है ऑक्शन?
ऑक्शन का आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) करवाता है, इसमें WPL और IPL दोनों शामिल है, अभी कुछ दिन पहले ही WPL का ऑक्शन हुआ था, और आज IPL का ऑक्शन रखा है, जिसमें मल्लिका सागर ही ऑक्शनर रहेंगी।
किस फ्रेचाइंजी के पास कितना पर्स?
KKR - 64.30 करोड़ पर्स
CSK - 43.40 करोड़ पर्स
SRH - 25.50 करोड़ पर्स
LSG - 22.95 करोड़ पर्स
DC - 21.80 करोड़ पर्स
RCB - 16.40 करोड़ पर्स
RR - 16.05 करोड़ पर्स
GT - 12.90 करोड़ पर्स
PBKS - 11.50 करोड़ पर्स
MI - 2.75 करोड़ पर्स