अन्य
INDW vs SLW 3rd Match: श्रीलंका टीम आज का मैच हारी तो सीरीज भारत के नाम!
INDW vs SLW 3rd Match: 5 मैच की सीरीज का तीसरा मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। यह मैच तिरुअनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। मैच शुरु होने के ठीक आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा।
बता दें कि, पिछले मैच में दीप्ति शर्मा टीम से बाहर थी, दरअसल उनकी तबियत खराब होने की वजह से वो दूसरा मैच नहीं खेल पाई थी, तो दीप्ति की जगह स्नेह राणा ने खेला था, जिन्होंने 11 रन बनाकर 1 विकेट लिया था।
सीरीज में भारत 2-0 से आगे
दोनों टीमों के बीच 5 सीरीज मैचों में से 2 मैच खेले जा चुके है, जिसमें से दोनों मैच में भारत को जीत मिली। पहले मैच में 8 विकेट से दूसरे मैच में 7 विकेट से श्रीलंका टीम को मात दी। अगर आज का मैच भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम जीत गई तो सीरीज पर भारत का कब्जा हो जाएगा।Vizag ✈️ Trivandrum Travel diaries, ft. #TeamIndia ?#INDvSL | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/5CltmEyDHr
— BCCI Women (@BCCIWomen) December 25, 2025