अन्य
INDW vs SLW 3rd Matach: भारत की शेरनियों ने जमाया सीरीज पर कब्जा, सीरीज में 3-0 से आगे!
INDW vs SLW 3rd Matach: भारतीय महिला टीम ने 5 मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में भी श्रीलंकाई टीम को हरा दिया, और सीरीज पर 3-0 से बढ़त के साथ सीरीज पर कब्जा जमा लिया है, हालांकि अभी आखिर के दो मैच होने बाकी हैं। यह मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वहीं पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर महज 112 रन ही बना सकी। वहीं भारतीय टीम ने 13.2 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।
श्रीलंका टीम की शुरुआत ही रही खराब
टीम की कैप्टन चमारी अटापट्टू महज 3 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके बाद हर्षिता समरविक्रमा 2 रन बनाकर आउट हो गईं। वहीं हसिनी परेरा ने 18 गेंद में 25 रन बनाएं, जिसमें 5 चौके शामिल रहें। और इमेशा दुलानी 32 गेंद में 27 रन बनाए, जिसमें 4 चौकें शामिल रहें, काविशा ने 20 रन बनाएं, लेकिन कोई खिलाड़ी भारतीय शेरनियों के आगे टिक नहीं पा रहीं थी ऐसे में महज 112 रन ही बना सकी। श्रीलंका टीम से काविशा डिल्हरी ने 2 विकेट झटके।शेफाली वर्मा की बैटिंग
भारतीय टीम से बल्लेबाजी करने उतरी शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना लेकिन स्मृति महज 1 रन ही बना सकी लेकिन शेफाली ने जीत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी आखिर तक फील्ड पर बनी रहीं, और उन्होंने कमाल की पारी खेली 42 गेंद में 79 रन बनाकर नबाद पारी खेली, जिसमें 11 चौके, 3 छक्के शामिल रहें। वहीं जेमिमा महज 9 रन बनाकर आउट हो गई और हरमनप्रीत कौर 21 रन बनाकर नाबाद रहीं।Shafali Verma scintillates again with a blistering knock of 79*(42) ?
? WATCH her fantastic innings | #TeamIndia | #INDvSL | @TheShafaliVerma | @IDFCFIRSTBank https://t.co/7BkvmeA9gc — BCCI Women (@BCCIWomen) December 26, 2025
बतौर कप्तान हरमन ने रचा इतिहास
अपनी खुद की लीग में टीमइंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने त्रिवेंद्रम में शानदार जीत के साथ इतिहास रच दिया। बतौर कप्तान हरमनप्रीत कौर 77 T20 इंटरनेशनल मैच जीत चुकी है।In a ?????? ?? ??? ??? ?#TeamIndia captain Harmanpreet Kaur creates history with a fantastic win in Trivandrum ?
Scorecard ▶️ https://t.co/Vkn1t7b6Dm#INDvSL | @ImHarmanpreet | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/qluP4CiJzl — BCCI Women (@BCCIWomen) December 26, 2025 महिला T-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीताने वाली कप्तान
कप्तान टीम मैच जीत हरमनप्रीत कौर भारत 130 77 मेग लेनिंग ऑस्ट्रेलिया 100 76 हेदर नाइट इंग्लैंड 96 72 शार्लोट एडवर्ड्स इंग्लैंड 93 68
रेनुका और दीप्ति का कमाल
टीम से रेणुका सिंह ने 4 विकेट और दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट चटकाएं। दोनों प्लेयर्स की टीम की जीत दिलाने में अहम हिस्सेदारी रही।Impressive ? Economical
For her superb spell of 4⃣/2⃣1⃣, Renuka Singh Thakur bags the Player of the Match award ? Relive her spell ▶️ https://t.co/ban0xk1mIn #TeamIndia | #INDvSL | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/iA5G49bw1r — BCCI Women (@BCCIWomen) December 26, 2025