अन्य

INDW vs SLW 2nd T20I: भारतीय विमेंस टीम और श्रीलंका के बीच दूसरा मुकाबला आज!

INDW vs SLW 2nd T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम औऱ श्रीलंका मंहिला क्रिकेट टीम के बीच 5 मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच 23 दिसंबर यानी की आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम पोथीनमल्लैया पालम में स्थित ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा। बता दें कि, सीरीज के पहले मैच में भारतीय विमेंस टीम ने श्रीलंका विमेंस टीम को 8 विकेट से हराया था, इसमें जेमिमा ने 69 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। और टीम 1-0 से आगे है। देखना होगा श्रीलंका वापसी करती है या भारत फिर मार बाजी लेगा ।

स्मृति मंधाना के 4000 रन हुए पूरे

भारतीय टीम में स्मृति ने वापसी करते ही कर दिया कमाल। T20 इटंरनेशनल में अपने 4000 रन पूरे कर लिए। वो ऐसा करने बाली पहली भारतीय महिला प्लेयर है। वर्ल्ड की बात करें तो न्यूजीलैंड की दिग्गज प्लेयर सूजी बेट्स ने ही बस ये रिकॉर्ड बनाया है। T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली विमेंस प्लेयर 1. सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) – 4716 2. स्मृति मांधना (भारत) – 4007 3. हरमनप्रीत कौर (भारत) – 3654 4. चमारी अथापथ्थु (श्रीलंका) – 3473 5. सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) – 3431

कहां देखें मैच?

भारत और श्रीलंका टीम के बीच का लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार और लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

दोनों टीमों की Playing 11

भारतीय विमेंस टीम

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, अमनजोत कौर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, रेणुका रेड्डी, एन श्री चरणी, क्रांती गौड़/अरुंधति रेड्डी।

श्रीलंका विमेंस टीम

विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), रश्मिका सेवंदी, इमेशा दुलानी, काव्या कविंदी, निमेश मदुशानी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, मालशा शेहानी, शशिनी गिम्हानी।