अन्य
Indian Women’s Cricket Team Meets PM: वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय महिला टीम की पीएम मोदी से मुलाकात, NAMO-1 जर्सी की भेंट...
Indian Women’s Cricket Team Meets PM: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद चारों तरफ भारतीय महिला क्रिकेटर्स सुर्खियों में बनी हुई हैं। चारों तरफ लोग उनकी सराहना कर रहें हैं और पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
Read More: IND vs AUS 4rth T20:ऑस्ट्रेलिया में भारत का पलड़ा भारी, हेड और कुलदीप स्क्वॉड से बाहर!
PM मोदी ने टीम को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी और उनके जज्बे, जोश और जूनून की तारीफ भी की। टीम ने जिस तरह से खेला और लगातार हार मिलने से काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था, लेकिन उनके विश्वास और स्पिरिट ने जीत दिलाई और इस जीत ने हर ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया होगा।
इस जर्सी पर “NAMO-1” लिखा था, जो उनकी जीत और सम्मान का प्रतीक रहा।
'अब हर बार ट्रॉफी के साथ मिलना चाहेंगी..' - हरमनप्रीत
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि उन्हें 2017 की मुलाकात याद है, जब टीम ट्रॉफी के बिना प्रधानमंत्री से मिली थी।उन्होंने मुस्कराते हुए कहा – “इस बार हम ट्रॉफी के साथ उनसे मिली हैं, और अब हम चाहेंगे कि हर बार ट्रॉफी लेकर ही उनसे मिलें।”
View this post on Instagram