अन्य

India Women T20 Series Win: भारतीय विमेंस टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में पहली T20 सीरीज जीती!

India Women T20 Series Win: इंग्लैंड ने भले ही पांचवां और आखिरी टी-20 मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया हो, लेकिन सीरीज पर कब्जा भारतीय महिला टीम ने जमाया। Read More: IND vs ENG Lords 3rd Test: केएल राहुल का शानदार शतक, भारत ने की इंग्लैंड की बराबरी! आपको बता दें कि, भारत ने 3-2 से सीरीज जीतकर इंग्लैंड में नया इतिहास रच दिया। यह जीत महिला क्रिकेट इतिहास में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पहली T20 सीरीज जीत के रूप में दर्ज हुई है।

भारतीय टीम की बल्लेबाजी...

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी, वहीं भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए। दो शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद शेफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते हुए कुल 75 रन बनाए। यह शेफाली का करियर का 11वां टी-20 अर्धशतक रहा। उनके अलावा टीम से हरलीन देओल और दीप्ति शर्मा ने भी अहम रन जोड़े।

इंग्लैंड का तीसरा सबसे बड़ा टी-20 रन चेज...

जवाब में इंग्लैंड ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल करते हुए 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया। यह इंग्लिश महिला टीम का टी-20 में तीसरा सबसे बड़ा रन चेज रहा। ओपनर्स सोफिया डंकली (46) और डेनिएल व्याट (56) ने टीम को मजबूत शुरुआत दी, जबकि कप्तान टैमी ब्यूमोंट ने 30 रन का योगदान दिया। आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 6 रन की जरूरत थी। 3 गेंदों में 2 विकेट गिरने और सिर्फ 1 रन बनने से दबाव में आई इंग्लैंड टीम को मिसफील्ड और रनआउट चूक का फायदा मिला। चौथी गेंद पर 3 रन बने, फिर पांचवीं पर सिंगल। अंतिम गेंद पर 1 रन की जरूरत थी, लेकिन रनआउट का मौका गंवा दिया गया और इंग्लैंड ने रोमांचक जीत दर्ज की।

चार्ली डीन बनीं प्लेयर ऑफ द मैच, श्री चारानी को सीरीज का स्टार अवॉर्ड

इंग्लैंड की चार्ली डीन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर भारत के 3 अहम विकेट लिए। वहीं भारत की तेज गेंदबाज श्री चारानी को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने अपनी डेब्यू सीरीज में 10 विकेट झटककर सभी का ध्यान खींचा।

भारत की गेंदबाजी में दीप्ति और अरुंधति ने दिखाया कमाल..

टीम इंडिया की ओर से दीप्ति शर्मा और अरुंधति रेड्डी ने 2-2 विकेट लेकर इंग्लैंड को रोके रखा। हालांकि, आखिरी ओवर में थोड़ी सी चूक टीम को जीत से दूर ले गई। इसके बावजूद भारत ने सीरीज जीतकर अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया।

भारत ने रचा इतिहास – इंग्लैंड में पहली बार टी-20 सीरीज जीती

यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बेहद खास रही क्योंकि यह इंग्लैंड के खिलाफ विदेशी जमीन पर भारत की पहली टी-20 सीरीज जीत है। इससे पहले इंग्लैंड में भारत को कभी भी टी-20 सीरीज जीतने का मौका नहीं मिला था।