अन्य
भारत ने वेस्टइंडीज को किया क्लीन स्वीप, कुलदीप ने लिए 8 विकेट
India vs West Indies 2025: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का समापन टीम इंडिया की शानदार जीत के साथ हुआ। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में 7 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। पहले टेस्ट में भी भारत ने पारी और 140 रन से जीत दर्ज की थी। इस तरह टीम इंडिया ने कैरेबियाई दौरे पर ऐतिहासिक क्लीन स्वीप किया।
कप्तान शुभमन गिल[/caption]
भारत की आसान जीत
दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 248 रन बनाए। जवाब में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 518 रन बनाए और 270 रन की विशाल बढ़त हासिल की। भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन की शानदार पारी खेली, वहीं युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 175 रन की दमदार पारी खेलकर टीम की नींव मजबूत की। इसके बाद फॉलो ऑन खेल रही वेस्टइंडीज टीम दूसरी पारी में 390 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को जीत के लिए 121 रन का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने केवल तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। केएल राहुल ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई और वे 58 रन बनाकर नाबाद लौटे।गिल मे जीती पहली टेस्ट सीरीज
भारत की ओर से यह सीरीज कई मायनों में खास रही। युवा कप्तान शुभमन गिल ने अपनी पहली टेस्ट सीरीज में ही टीम को क्लीन स्वीप दिलाकर शानदार शुरुआत की है। उनकी कप्तानी में बल्लेबाजों ने जहां दमदार प्रदर्शन किया, वहीं गेंदबाजों ने भी लगातार विकेट लेकर वेस्टइंडीज पर दबाव बनाए रखा। गिल की कप्तानी में टीम ने आक्रामक रणनीति अपनाई और बल्लेबाजी में लय बनाए रखी। यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और ध्रुव जुरेल जैसे युवा खिलाड़ियों ने भी मौके का पूरा फायदा उठाया। [caption id="attachment_110938" align="alignnone" width="665"]India vs West Indies 2025: गेंदबाजों ने दिखाया कमाल
टीम इंडिया की इस जीत में स्पिन गेंदबाजों की बड़ी भूमिका रही। दूसरे टेस्ट में कुलदीप यादव ने अपनी गेंदबाजी से कमाल किया और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब मिला।That winning feeling ?#TeamIndia Captain Shubman Gill receives the @IDFCFirstBank Trophy from BCCI Vice President Mr. Rajeev Shukla ??#INDvWI | @ShuklaRajiv | @ShubmanGill pic.twitter.com/z92EYl7ed7
— BCCI (@BCCI) October 14, 2025