अन्य

विशाखापट्टनम में भिड़ेगी भारत और साउथ अफ्रीका, जायसवाल और वॉशिंगटन हो सकते है बाहर

3rd odi ind vs sa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच  विशाखापट्टनम में खेला जाना है। दोनों टीमें अभी 1-1 पर है। इस मैच से सीरीज के विजेता का फैसला होगा। 

1-1 की बराबरी पर दोनों टीमें

रांची में हुए पहले वनडे में भारत को जीत मिली थी। वहीं रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की। यानी सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है और इसलिए आखिरी मैच जो जीतेगा वो ही सीरीज  अपने नाम करेगा।

3rd odi ind vs sa: टीम में हो सकता है बदलाव

बता दे कि, भारत को पहले ही साउथ अफ्रीका के हाथों टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। अब भारत नहीं चाहेगा कि वनडे में भी उसे हार मिले। इसलिए टीम इंडिया जीतने के लिए अपनी हर कोशिश करेगी और जरूरी हुआ तो बदलाव भी करेगी। [caption id="attachment_120425" align="alignnone" width="559"] टीम इंडिया में हो सकता है बदलाव[/caption]

जायसवाल हो सकते है बाहर

बदलाव की बात करें तो टीम इंडिया तीसरे मैच में प्लेइंग-1 में बदलाव कर सकती है। यशस्वी जायसवाल को टीम आखिरी वनडे में बाहर कर सकती है और ऋतुराज गायकवाड़ उनकी जगह रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने आ सकते है, क्योंकि जायसवाल का बल्ला मौच में कुछ खास नहीं चल रहा  ऋतुराज गायकवाड़ यूं तो ओपनर हैं लेकिन इस सीरीज में वह नंबर-4 पर खेल रहे हैं। पिछले मैच में भी उन्होंने शतक लगाया था। इसलिए टीम उनसे ऑपनिंग करवा सकती है। अब बात रही नंबर-4 की तो तिलक वर्मा को मौका मिल सकता है या फिर ऋषभ पंत को भी चांस मिल सकता है।  Read More-साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन दो शानदार खिलाड़ियों की वापसी [caption id="attachment_120426" align="alignnone" width="589"] यशस्वी जायसवाल की जगह ऋतुराज गायकवाड़[/caption]

3rd odi ind vs sa: नीतीश को मौका

वॉशिंगटन सुंदर की बात करें तो बीते दो मैचों में वे कुछ खास नहीं कर पाए।  उनकी बैटिंग तो काफी निराशाजनक रही है। ऐसे में इंडिया नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दे सकता है।
संभावित प्लेइंग-11
KL राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
साउथ अफ्रीका ने हासिल किया 359 रनों का टारगेट, सीरीज 1-1 से बराबर
साउथ अफ्रीका ने भारत का दिया टारगेट हासिल कर लिया। SA ने 6 विकेट खोकर 48वें ओवर में 359 रन बनाए। अफ्रीका ने तीसरा सबसे बड़ा टारगेट चेज किया।
विराट-गायकवाड का डबल धमाका
India vs South Africa 2nd ODI: इसके बाद भारतीय कप्तान केएल राहुल ने भी शानदार पारी खेली और 48वें ओवर में अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने मार्को यानसन की दूसरी बॉल पर चौका लगाकर 50 पूरा किया। पूरी खबर...