अन्य
भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा, 7 विकेट से हारा पाकिस्तान...सूर्य कुमार ने खेली कप्तानी पारी
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। कप्तान सूर्य कुमार यादव ने छक्का लगाकर ये मैच जिताया। पाकिस्तान ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 16 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। जीत के बाद खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया।
टारगेट का पीछा करते हुए शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने उतरे। लेकिन शुभमन गिल 7 गेंद पर 10, अभिषेक शर्मा 13 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए। वहीं तिलक वर्मा को 31 रनों के बाद पवेलियन लौटना पड़ा। तीनों ही विकेट सईम अयूब को मिले।
पाकिस्तान की शुरूआत में ही पारी लड़खड़ा गई। पाकिस्तान ने 19 ओवर में 9 विकेट गंवा दिए हैं शाहिन शाह अफरीदी क्रीज पर हैं। उन्होंने लगातार 2 छक्के जड़े।
[caption id="attachment_105120" align="alignnone" width="656"] India Pakistan Match[/caption]
पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), फखर जमान, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और सुफियान मुकीम।
सूर्या-तिलक की 50 पार्टनरशिप
11वें ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप । सईम अयूब ने तिलक वर्मा को 13वें ओवर में आउट कर दिया। तिलक 31 रन बनाकर आउट हो गए। सईम का ये तीसरा विकेट था।