अन्य
IND W vs SL W: वनडे वर्ल्डकप का शानदार आगाज, भारत ने श्रीलंका को दी करारी शिकस्त
IND W vs SL W: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर शानदार जीत के साथ वनडे वर्ल्ड कप का आगाज किया। यह मैच 30 सितंबर को गुवाहटी के बारसापारा स्टेडियम में खेला गया, जिसमे श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 47 ओवर में 8 विकेट खोकर 269 रन बनाए। और श्रीलंका टीम 45.5 ओवर में 211 रन बनाकर सिमट गई।
भारतीय टीम से प्लेयर ऑफ द मैच दीप्ती शर्मा बनी।
Read More: India Asia Cup 2025 Winner: खिताब जीतकर लौटे भारतीय क्रिकेटर्स, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत…Deepti Sharma won the player of the match ??
With bat :- 53(53) With ball :- 3/54 The MVP of Indian team ?#INDWvsSLW #WomensWorldCup pic.twitter.com/wvAiGfUzhi — its Shruti (@Shruti_v31) September 30, 2025
बारिश की वजह से रुका मैच...
भारतीय टीम जब बैटिंग कर रही थी तो 10 ओवर खत्म होते ही अचानक बारिश आ गई, जिसके वजह से कुछ देर मैच रोकना पड़ा। फिर बारिश रुकने के बाद मैच शुरु हुआ। फिर मैच को 47-47 ओवर का कर दिया गया।भारतीय टीम की बल्लेबाजी....
टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रहीं। टीम से पहले प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना बैटिंग करने उतरी, स्मृति 8 रन बनाकर आउट हो गई, वहीं प्रतिका ने 37 रन, हरलीन देओल ने 48 रन, कप्तान हरमनप्रीत कौर 21 रन बनाकर आउट हो गई। वहीं दिप्ति ने 53 रन और अमनजोत कौर ने 57 रन की शानदार पारी खेली और स्नेह राणा 28 रन बनाकर नबाद रहीं। वहीं श्रीलंका से इनोका राणावीरा ने 4 विकेट झटके।?? vs ?? | WC Opener
SL won toss, bowl first. ? XIs SL: Athapaththu (c),Hasini,Harshitha, Vishmi,Dilhari,Nilakshi,Sanjeewani (w), Kulasuriya,Sugandika, Udeshika, Ranaweera IND: Pratika, Mandhana, Harleen, Harman (c), Jemimah, Richa (w), Deepti, Amanjot, Sneh, Kranti, Charani pic.twitter.com/yImZksarEH — Sports (@sports0180) September 30, 2025
मैच में खास
1. चामरी अटापट्टू ने श्रीलंका की ओर से अपना 59वां वनडे बतौर कप्तान खेला। इसके साथ ही वह श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा वनडे में कप्तानी करने वाली खिलाड़ी बन गईं और उन्होंने शशिकला श्रीवर्धने को पीछे छोड़ दिया। 2. भारत की दीप्ति शर्मा अब वनडे क्रिकेट में देश की दूसरी सबसे सफल गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने नीतू डेविड को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की।श्रीलंका टीम की बल्लेबाजी...
टीम से पहले हसिनी 14 रन बनाकर आउट हुई फिर टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू 43 रन बनाकर आउट हो गई। हर्षिता समरविक्रमा 29 रन, निलाक्षी 35 रन बनाए। बाकी खिलाड़ी नहीं चले। 45.5 ओवर में 211 रन बनाकर टीम ऑलआउट हो गई। टीम से दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके। स्नेह राणा को 2 विकेट मिले।30 सितंबर को हुआ मैच का आगाज...
Elegant and Beautiful #ShreyaGhoshal in Today's #ICCWomensWorldCup Opening Ceremony.
She sings National Anthem also. #IndianCricket#INDWvsSLW#Guwahati pic.twitter.com/PaKAesOGvc — Subha The Luck (@Subha_The_Luck) September 30, 2025