अन्य
IND W vs SL W 5th T20 Match: भारतीय टीम श्रीलंका को क्लीन स्वीप कर जीत के साथ करना चाहेगी साल 2025 का अंत!
IND W vs SL W 5th T20 Match: 5 मैचो के सीरीज का आखिरी मुकाबला आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेला जाएगा। मैच तिरुवानंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में शाम को 7 बजे से शुरु होगा उसके ठीक आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा।
बता दें कि, सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 30 रनों से हराकर सीरीज में 4-0 से बढ़त बना ली। लेकिन आज आखिरी मुकाबले में श्रीलंका टीम जीतकर शर्मनाक हार से बचना चाहेगी वहीं भारतीय टीम श्रीलंका को क्लीन स्वीप कर जीत के साथ 2025 का अंत करना चाहेगी।
बतौर कप्तान हरमन ने रचा इतिहास
अपनी खुद की लीग में टीमइंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने त्रिवेंद्रम में शानदार जीत के साथ इतिहास रच दिया। बतौर कप्तान हरमनप्रीत कौर 77 T20 इंटरनेशनल मैच जीत चुकी है।महिला T-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीताने वाली कप्तान
कप्तान टीम मैच जीत हरमनप्रीत कौर भारत 131 78 मेग लेनिंग ऑस्ट्रेलिया 100 76 हेदर नाइट इंग्लैंड 96 72 शार्लोट एडवर्ड्स इंग्लैंड 93 68