अन्य

IND W vs SA W World Cup: साउथ अफ्रीका को मिली जीत, लेकिन स्मृति ने तोड़ा 28 साल पुराना रिकॉर्ड!

IND W vs SA W World Cup: विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में साउथ अफ्रीका ने विशाखापट्टनम में खेले गए मैच में भारत को 3 विकेट से हराकर लगातार इस टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 49.5 ओवर में 251 रन बनाकर सिमट गई। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 48.5 ओवर में 7 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। Read More: Bangladesh vs Afghanistan: अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, राशिद खान ने पूरे किए 200 विकेट…

साउथ अफ्रीका का धमाकेदार प्रदर्शन...

81 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवाने के बाद कप्तान लौरा वोल्वार्ट 111 गेंद में 70 रन और क्लो ट्रायोन 49 रन बनाए वहीं लौरा और ट्रायोन ने छठे विकेट के लिए 97 बॉल पर 61 रन की साझेदारी की। वोल्वार्ट के आउट होने के बाद नदिन डी क्लर्क (नाबाद 84 रन) ने ट्रायोन के साथ 69 रन और आखिरी में आयाबोंगा खाका के साथ 18 बॉल पर 41 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

ऋचा घोष की दमदार बल्लेबाजी...

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 49.5 ओवर में 251 रन पर ऑलआउट हो गई। एक समय टीम के 6 विकेट 102 रन पर गिर चुके थे, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने शानदार 94 रन (77 गेंद) की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

ऋचा घोष के 1000 वनडे रन पूरे...

ऋचा घोष ने 44वें ओवर में 53 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। यह उनका वर्ल्ड कप में पहला और वनडे करियर का सातवां अर्धशतक था। 46वें ओवर में उन्होंने वनडे करियर में 1000 रन भी पूरे किए।

ओपनर प्रतिका रावल की तेज शुरुआत...

पहले ओवर में ही ओपनर प्रतिका रावल ने दो चौके जड़कर शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने मारीजान कैप की पहली और चौथी गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया। प्रतिका ने 37 रन की पारी खेली।

दो बार नो-बॉल से बचीं भारतीय बल्लेबाज...

5वें ओवर की पांचवीं गेंद पर प्रतिका के खिलाफ अपील हुई, लेकिन अंपायर ने नो-बॉल करार दिया। इसी तरह 6वें ओवर की पहली गेंद पर स्मृति मंधाना के खिलाफ जोरदार LBW अपील हुई, मगर अंपायर ने फिर से नो-बॉल का इशारा किया।

लेफ्ट आर्म स्पिनर के खिलाफ भारत की कमजोरी...

भारत ने इस मैच में साउथ अफ्रीका की लेफ्ट आर्म स्पिनर के खिलाफ 5 विकेट गंवाए। क्लो ट्रायोन ने 3 और नोन्कुलुलेको मलाबा ने 2 विकेट लिए। टूर्नामेंट के सिर्फ तीसरे मैच में ही टीम इंडिया लेफ्ट आर्म स्पिनर के खिलाफ 12 विकेट खो चुकी है — जो किसी भी टीम से ज्यादा है।

डी क्लर्क और ऋचा घोष के बीच तनातनी..

47वें ओवर में डी क्लर्क के लगातार तीन चौकों के बाद ऋचा घोष ने चोट के कारण खेल रोक दिया। इस पर डी क्लर्क नाराज नजर आईं और अंपायर से शिकायत भी की। हालांकि 49वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नदिन डी क्लर्क ने अमनजोत कौर की गेंद पर शानदार सिक्स जड़कर साउथ अफ्रीका को जीत दिलाई।

स्मृति मंधाना का नया रिकॉर्ड...

स्मृति मंधाना ने इस मैच में 23 रन बनाते हुए एक नया रिकॉर्ड बनाया। वे किसी एक साल (कैलेंडर ईयर) में सबसे ज्यादा वनडे रन (972) बनाने वाली महिला क्रिकेटर बनीं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के 28 साल पुराने रिकॉर्ड (970 रन, 1997) को तोड़ा।