अन्य
IND Vs USA U19 World Cup 2026: भारतीय टीम ने जीत के साथ की वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत!
IND Vs USA U19 World Cup 2026: अंडर -19 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है, भारत ने अमेरिका को 6 विकेट से हराकर जीत के साथ वर्ल्ड कप की शुरुआत की। यह मैच 15 जनवरी गुरुवार को बुलवायो में खेला गया, जहां इंडियन टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी अमेरिकी टीम 35.2 ओवर में 107 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वहीं टारगेंट का पीछा करने उतरी इंडियन टीम ने 17.2 ओवर में टारगेट हासिल कर धमाकेदार जीत दर्ज की।
Also Read: इंदौर वनडे से पहले बाबा महाकाल के दर पर कोच गंभीर, भस्म आरती में मांगा जीत का आशीर्वाद
बता दें कि, जब टीम टारगेट का पीछा करने उतरी बीच मैच में पानी गिरने लगा कुछ समय के लिए मैच रोका गया फिर जब मैच की शुरुआत हुई तो टीम को 96 रन का टारगेट दिया गया।
अमेरिका
उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), अदनितझाम्ब, नीतीशसूदिनी, अर्जुन महेश, अमरिंदरगिल, सबरीश प्रसाद, आदित काप्पा, साहिल गर्ग, अमोघ रेड्डीअरेपल्ली, रित्विकअप्पिडी, ऋषभ शिम्पी।