अन्य

IND vs PAK WCL Match Cancelled: भारत-पाक मुकाबला रद्द, आयोजकों ने मांगी माफी!

IND vs PAK WCL Match Cancelled: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स ( WCL)में भारत - पकिस्तान लीजेंड्स के बीच मैच बर्मिंघम में 20 जुलाई यानी आज होने वाला था, लेकिन यह मैच अब रद्द कर दिया गया है। क्योकि भारतीय टीम के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने पकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से साफ माना कर दिया है, मना करने वालो में शिखर धवन, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, इरफान पठान और यूसुफ पठान शामिल हैं। Read More: Hardik Pandya Video Viral: भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आएं हार्दिक, वीडियो हुआ वायरल…

धवन ने ट्वीट कर कहा - "देश सर्वोपरि"

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बताया कि- "जो कदम 11 मई को लिया, उसपे आज भी वैसे ही खड़ी हूं मेरा देश मेरे लिए सब कुछ है, और देश से बढ़कर कुछ नहीं होता. जय हिन्द!"

आयोजकों ने मांगी माफी...

WCL के आयोजकों ने भावानाएं आहत करने को लेकर सबसे मांफी मांगी और कहा कि- "उन्होंने हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए वॉलीबॉल मैच के बाद ही भारतीय लीजेंड्स और पाकिस्तान लीजेंड्स के बीच मैच कराने का फैसला किया। लेकिन इससे कई लोगों की भावनाएं आहत हुईं और भारतीय लीजेंड्स भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को लेकर असहज थे। इस वजह से मैच रद्द करने का फैसला लिया गया।"

मैच को स्पॉन्सर करने वाली कंपनी ने भी लिया पीछे हटने का फैसला...

WCL की प्रमुख स्पॉन्सर ट्रैवल-टेक कंपनी ईजमायट्रिप ने भी पाकिस्तान से जुड़े किसी भी मैच का समर्थन न करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा, "हम भारतीय चैंपियंस के साथ हैं, लेकिन पाकिस्तान से जुड़े किसी भी मैच में भाग नहीं लेंगे। भारत पहले, हमेशा।"

भारत-पाक तनाव का असर खेल पर भी...

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर पहलगाम आतंकी हमले में 27 लोगो को बेहरहमी से मार दिया गया था। जिसके बाद से लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला और तभी से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव चल रहा है, जिसका असर खेलों पर भी पड़ रहा है। क्रिकेट जैसे भावना से जुड़े खेल में यह तनाव और गहरा हो गया है।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 18 जुलाई से शुरू...

यह टूर्नामेंट 18 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक इंग्लैंड के चार शहरों – बर्मिंघम, नॉर्थम्प्टन, लीसेस्टर और लीड्स – में खेला जाएगा। यह आयोजन इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की मंजूरी से हो रहा है।

भारतीय लीजेंड्स टीम...

युवराज सिंह (कप्तान), शिखर धवन, रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), अंबाती रायडू, गुरकीरत सिंह मान, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, विनय कुमार, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, सिद्दार्थ कौल, अभिमन्यु मिथुन और वरुण आरोन।