अन्य

Ind Vs Pak U19 World Cup 2026: U-19 वर्ल्डकप में आज होगी सेमीफाइनल की जंग!

Ind Vs Pak U19 World Cup 2026: अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप के सुपर-6 स्टेज में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 2 फरवरी यानी की आज खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 1 बजे से बुलवायो में शुरू होगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा। आज की जीत तय करेगी सेमीफाइनल में कौन पहुंचेगा?

पाकिस्तान को बड़ी जीत चाहिए

ग्रुप-2 के पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड 8 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। 6 अंको से भारत पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। वहीं पाकिस्तान 4 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। भारत का रन रेट 3.337 है। वहीं पाकिस्तान का रन रेट 1.484 है। अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में एंट्री लेनी है तो बड़े अंतर से आज के मैच में जीत दर्ज करना होगा। वहीं अगर भारत जीतती है तो सेमीफाइनल में जगह पक्की।

एशिया कप फाइनल में भारत को मिली थी हार

Under-19 में भारत और पाकिस्तान आखिरी बार एशिया कप के फाइनल में आमने - सामने आए थे। जहां पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 347 रन बनाकर भारत को 191 रन से हरा दिया। इतना ही नहीं दोनों टीमों का आमना - सामना ग्रुप स्टेज में भी हुआ था। जहां भारत ने पाकिस्तान को 90 रन से हराया था।

भारत और पाकिस्तान हेड टू हेड

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर - 19 में अब तक 29 मैच खेले गए, जिसमें से 16 मैचों में भारत ने जीत हासिल की तो वहीं 12 मैच में पाकिस्तान को जीत मिली। और एक मौच टाई रहा।