अन्य
IND vs PAK Hockey 2025: 3-3 से ड्रॉ रहा रोमांचक मुकाबला, हैंडशेक मूमेंट हुआ वायरल...
IND vs PAK Hockey 2025: मलेशिया के जोहर बाहरू में खेले जा रहे 'सुल्तान ऑफ जोहर कप अंडर-21 हॉकी टूर्नामेंट' में 14 अक्टूबर मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबलै खेला गया। मैच 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ। चौथे क्वार्टर में भारत ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए लगातार 2 गोल दागकर मैच ड्रॉ कराया।
Read More: भारत ने वेस्टइंडीज को किया क्लीन स्वीप, कुलदीप ने लिए 8 विकेट
राजनीतिक तनाव के बीच हैंडशेक!
यह मुकाबला इसलिए भी खास रहा क्योंकि मैच से पहले और बाद में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक - दूसरे से हाथ मिलाया, जबकि इससे पहले खेले गए मेंस एशिया कप और विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्ताी खिलाड़ियों से भारतीय खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया था। एशिया कप की ट्रॉफी लिए बिना ही भारतीय टीम वापस आ गई क्योंकि ट्रॉफी देने वाले ACC अध्यक्ष पाकिस्तानी थे।बता दें, पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।Indian hockey players are shaking hands with pakistani players, pahalgam victims betrayed ? pic.twitter.com/G8oKTs4jGB
— Assadᡣ??? (@Ijussdontcare) October 14, 2025
पाकिस्तान ने शुरुआती बढ़त बनाई...
जोहर के तमन दया हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने पहले क्वार्टर में ही बढ़त बना ली। टीम के कप्तान शाहिद हनान ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल दागा। भारत को भी पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन गोल नहीं हो सका। पहले क्वार्टर के अंत में भारत के किंगसन सिंह थोकचोम को ग्रीन कार्ड मिला और उन्हें 2 मिनट के लिए मैदान से बाहर रहना पड़ा।INDIA DREW (3-3) WITH PAKISTAN AT SULTAN OF JOHAR CUP 2025 !!
?Manmeet,Sourabh & Hundal scored 1 Goal each !! Nevertheless a fabulous comeback by team from 0-2 Down against Pak U25 Team !! Next Australia tomorrow #SOJC2025 • #HockeyIndia pic.twitter.com/BJZJo6iLyi — Navin Mittal (@NavinSports) October 14, 2025