अन्य
IND vs NZ Virat out Anushka reaction: ग्लेन फिलिप्स ने लपका कोहली का कैच, अनुष्का ने पकड़ लिया माथा
IND vs NZ Virat out Anushka reaction: ICC Champions Trophy 2025 में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच लीग स्टेज का अंतिम मुकाबला जारी है। इस मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही, रोहित और गिल दोनों आउट हो गए, विराट से आस थी लेकिन विराट कोहली के बेहतरीन शॉट पर ग्लेन फिलिप्स ने एक हाथ से धांसू कैच लपका। जिससे न सिर्फ कोहली बल्कि स्टैंड में बैठी अनुष्का शर्मा ने भी अपना माथा पकड़ लिया।
Read More: Champions Trophy 2025 IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, विराट के लिए आज का मैच खास
Anushka Sharma Reaction[/caption]
विराट ने खेलने की कोशिश भी की लेकिन पारी के सातवें ओवर में जब मैट हेनरी गेंदबाजी कर रहे थे तभी उनकी चौथे गेंद पर कोहली ने पॉइंट की तरफ एक बेहतरीन शॉट मारा। इस पर NZ के ग्लेन फिलिप्स ने एक हाथ से हवा में उड़कर धांसू कैच लपका। ये कैच देख कर कोहली हैरान रह गए और स्टैंड्स में बैठी उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने माथा पकड़ लिया। जिससे कोहली 14 गेंद में 2 चौके से 11 रन बनाकर चलते बने।