अन्य
भारत ने 4 विकेट से जीता पहला वनडे, राहुल का विनिंग शॉट, अलमारी से निकले RO-KO, शतक से चुके विराट
IND vs NZ ODI 1st Match 2026: भारत ने चार विकेट से पहला वनडे मुकाबला जीत लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। केएल राहुल ने छक्का लगाकर यह मैच टीम इंडिया के नाम करवाया। उन्होंने 29 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं हर्षित राणा ने भी 29 रन बनाएं।
रोहित बतौर ओपनर 193 वनडे मैच में 329 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।[/caption]
रोहित शर्मा और विराट कोहली एक अलमारी से बाहर निकले[/caption]
बता दें, दोनों टीमों के बीच भारत में 40 वनडे मैच खेले गएं, जिसमें से न्यूजीलैंड ने 8 मैच में जीत दर्ज की। वहीं 31 मैच में इंडिया टीम को जीत मिली। एक मुकाबला बेनतीजा रहें।
शतक से चूके विराट, अर्धशतक से कप्तान, RO-KO ने रचा इतिहास
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ODI का पहला मैच रहा, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 301 रन का टारगेट दिया है। यह मैच वरोदरा के कोटांबी स्टेडियम में हुआ , जहां भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था, वहीं न्यूजीलैंड टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 300 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल का काफी वक्त बाद बल्ला चला। गिल ने 2 छक्को और 3 चौकों की मदद से 71 गेंदों में 56 रन बनाए। वे आदित्य अशोक की गेंद पर आउट हो गए। ग्लेन फिलिप्स ने उनका कैच पकड़ा। चोंट के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर मैदान में उतरे। कप्तान अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 47 गेंदों पर 49 रन बनाए। वासिंगटन सुंदरम की जगह हर्षित राणा मैदान में उतरे, क्योंकि वासिंगटन चोंट के कारण नहीं खेल पाए। कप्तान के विकट के बाद टीम इंडिया मुश्किल में है। विराट कोहली शतक से चूक गए है। विराट ने 1 छक्के और 8 चौकों की मदद से 91 गेंदों पर 93 रन बनाए। उनका काइल जैमिसन ने माइकल ब्रेसवेल के हाथों कैच कराया। विराट कोहली के आउट होने के बाद नंबर 5 पर रविंद्र जडेजा उतरे, लेकिन चल नहीं पाए। जडेजा 5 गेंदों में 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जडेजा के बाद के एल राहुल मैदान में उतरे। 40वें ओवर में काइल जैमिसन ने दो बैटर्स को आउट किया। पहली बॉल पर कोहली को माइकल ब्रेसवेल के हाथों कैच कराया। आखिरी बॉल पर रवींद्र जडेजा को क्रिस्टियन क्लार्क के हाथों कैच कराया। 42वें ओवर में भारत ने 5वां विकेट गंवा दिया। यहां पर श्रेयस अय्यर 49 रन बनाकर आउट हो गए।विराट के 28,000 रन पूरे
इस मैच में विराट कोहली ने इतिहास चल दिया है। विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 28,000 रन पूरे कर लिए हैं। किंग कोहली ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बैटर बन चुके है। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों के मामले में विराट के आगे अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन के 34,357 रन हैं। वहीं विराट संगकारा को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए है।2⃣8⃣,0⃣0⃣0⃣ international runs..
..And counting! Congratulations, Virat Kohli ?? Updates ▶️ https://t.co/OcIPHEpvjr#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank | @imVkohli pic.twitter.com/dOHh3l6dvW — BCCI (@BCCI) January 11, 2026