अन्य
IND vs ENG Women WC: सेमीफाइनल में जगह बनाने का आखिरी मौका, भारत के लिए आज करो या मरो की जंग!
IND vs ENG Women WC: भारत और इंग्लैंड के बीच विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का 20वां मैच 19 अक्टूबर यानी की आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच 3 बजे शुरु होगा। दोनों टीमों की नजरे इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की।
Read More: IND vs AUS 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, भारत की बैटिंग जारी – कोहली आज तोड़ सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड!
भारत ने अब तक 4 मैचों में 2 जीते और 2 हारे हैं, वहीं इंग्लैंड ने 4 में से 3 मुकाबले जीते हैं और एक मैच बारिश के कारण रद्द रहा। पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड तीसरे और भारत चौथे स्थान पर है।
सेमीफाइनलकी राह आसान...
मेजबान भारत को लगातार 2 मैचो में हार मिल चुकी है। औऱ नॉकआउट की उम्मीदें बनाए रखने के लिए आज इंग्लैंड को हराना जरुरी होगा, जबकि इंग्लैंड की टीम यह मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की करना चाहेगी।A blockbuster looms with #CWC25 semi-final spots on the line ?
Find out how you can watch the action ? https://t.co/ULC9AuHQ4P pic.twitter.com/FoWdJTrK66 — ICC (@ICC) October 19, 2025
दोनों टीमों का हेड टू हेड....
वनडे क्रिकेट में भारत और इंग्लैड के बीच अब तक 79 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से इंग्लैंड ने 41 मैच जीते, जबकि भारत ने 36 मैचों में जीत दर्ज की। 2 मुकाबले बेनतीजा रहे।वही वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों के बीच अब तक 12 मैच खेले जा चुके है, जिसमें भारत को सिर्फ 4 में जीत मिली, जबकि इंग्लैंड ने 8 मैच जीते। इंदौर के होलकर स्टेडियम में दोनों टीमें पहली बार आमने - सामने होंगी।Smriti Mandhana puts in the hard yards ahead of India's crunch clash with England ?
Grab your tickets to catch the action LIVE ➡️ https://t.co/GfxlP1DQHD#INDvENG pic.twitter.com/0cMBUkGI14 — ICC (@ICC) October 18, 2025