अन्य

IND vs ENG Match Rishabh Injured: मैच के दौरान पंत हुए इंजर्ड, BCCI ने दी पंत की हेल्थ अपडेट!

IND vs ENG Match Rishabh Injured: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम, मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। पहले दिन टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 264 रन बनाए, लेकिन इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अचानक चोटिल हो गए, जिससे टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। Read More: IND vs ENG Test Match: भारत ने मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन 4 विकेट पर बनाए 264 रन, यशस्वी-सुदर्शन की शानदार फिफ्टी!

पंत को रिवर्स स्वीप पड़ी भारी...

रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में पंत को 68वें ओवर में क्रिस वोक्स की गेंद पर दाहिने पैर में चोट लग गई, जिससे ऋषभ के पैर से खून निकलने लगा और उसके बाद चलना तो दूर उनसे खड़े होते भी नहीं बन रहा था। उन्हें स्ट्रेचर वैन से मैदान के बाहर ले जाया गया। पंत ने 48 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था। वह रिटायर्ड हर्ट हो गए।

“अब वह शॉट नहीं खेलेगा!” – रिंकी पोंटिंग

पंत की चोट पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने एक इंटरव्यू में बताया कि- "वो मुश्किल से अपना पैर ज़मीन पर रख पा रहा था। सूजन देखकर मुझे मेटाटार्सल चोट की आशंका है। ये नाज़ुक हड्डियां होती हैं और इनमें वजन नहीं डाला जा सकता। मुझे लगता है पंत की चोट गंभीर है। उम्मीद है कि वो दोबारा मैदान में उतरे, लेकिन फिर कभी रिवर्स स्वीप न खेले। अगर वो नहीं लौटा, तो भारत को सीरीज तक गंवानी पड़ सकती है।"

BCCI ने जारी की मेडिकल अपडेट...

BCCI ने पंत की चोट पर बयान जारी करते हुए कहा कि - " मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी करते समय ऋषभ पंत के दाहिने पैर में चोट लग गई। उन्हें स्टेडियम से स्कैन के लिए ले जाया गया। BCCI की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रख रही है।"

जायसवाल, सुदर्शन की फिफ्टी...

भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सधी हुई शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल ने 58 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 151 गेंदों में 61 रन की शानदार पारी खेली। केएल राहुल ने 46 रन और शुभमन गिल ने 12 रन बनाए। पंत के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद रवींद्र जडेजा (19) और शार्दुल ठाकुर (19) नाबाद लौटे।

भारत मजबूत स्थिति...

पहले दिन के अंत तक भारत ने 264/4 रन बना लिए थे। दूसरे दिन की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समय) होगी। अब सभी की नजरें पंत की वापसी और जडेजा-शार्दुल की साझेदारी पर टिकी हैं।