अन्य

IND vs ENG 5th Test: पहले दिन भारतीय टीम ने 6 विकेट गवांकर महज 204 रन बनाए!

IND vs ENG 5th Test: एंडरसन- तेंदुलकर ट्रॉफी का 5वां और आखिरी टेस्ट मैच भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के द ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है, गुरुवार 31 जुलाई को इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले दिन 204 रन बनाकर 6 विकेट गंवा दिए। 1 अगस्त यानि की आज यह मैच इसी स्कोर से आगे 3.30 बजे से शुरु होगा। आपको बता दें कि, सीरीज में पहली बार इंग्लैंड ने तेज गेंदबाजों के लिए मददगार पिच दी। पहले सेशन में भारत ने 72 रन पर 2 विकेट गंवाए। यशस्वी जायसवाल सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए।

पहले दिन भारत के 6 विकेट गिरे, सुदर्शन ने बनाए 38 रन...

भारत की ओर से साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने 21 रन, जबकि केएल राहुल ने 14 रनों की पारी खेली। विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने 19 रन जोड़े। करुण नायर (52)* और वॉशिंगटन सुंदर (19)* नाबाद लौटे। इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन और जोश टंग ने 2-2 विकेट चटकाए। क्रिस वोक्स को 1 विकेट मिला। तीसरे सेशन में टंग ने सुदर्शन और जडेजा को कॉट बिहाइंड आउट किया।

बारिश ने डाला खेल में खलल...

दूसरे सेशन की शुरुआत बारिश के कारण देरी से शुरु हुई। शुभमन गिल और सुदर्शन ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन गिल रन आउट हो गए। इसके तुरंत बाद फिर से बारिश हुई और 75 मिनट तक खेल रुका रहा।

दोनों टीमों ने किए 4-4 बदलाव...

इंग्लैंड ने शामिल किए नए चेहरे..

बाहर: बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, ब्रायडन कार्स, लियम डॉसन शामिल: जैमी ओवर्टन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल

भारत की ओर से भी बदलाव..

बाहर: जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर, ऋषभ पंत, अंशुल कम्बोज शामिल: आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर, ध्रुव जुरेल

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड

ओली पोप (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जैमी ओवर्टन, जोश टंग।