अन्य

IND W Vs ENG W 4th T20I: इंग्लैंड में भारत की बेटियों का कमाल, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर रचा नया इतिहास...

IND W vs ENG W 4th T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में पहली बार टी20I सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली। यह जीत सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के आत्मविश्वास और बढ़ती ताकत का प्रतीक बन गई है। Read More: IND vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स में होगा सीरीज का तीसरा मुकाबला, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड!

पहली बार इंग्लैंड में T20I सीरीज पर कब्जा...

बर्मिंघम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 126 रन बनाए। जवाब में भारतीय महिला टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट खोकर यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

प्लेयर ऑफ द मैच बनीं राधा यादव...

इस मुकाबले में भारत की ओर से गेंदबाज राधा यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 रन देकर 2 विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं भारत की जीत में स्मृति मंधाना (32 रन) और शेफाली वर्मा (31 रन) ने दमदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े और लक्ष्य को आसान बना दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष ने अंत में मैच को फिनिश किया।

इंग्लैंड की बैटिंग हुई फेल...

इंग्लैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। 20 वर्षीय श्री चारणी ने तीसरे ही ओवर में डेनियम वायट को आउट कर दिया। पावरप्ले में इंग्लैंड ने सिर्फ 38 रन बनाए। सोफिया डंकली (22 रन) ही कुछ देर तक टिक सकीं, लेकिन दीप्ति शर्मा ने उन्हें भी पवेलियन भेज दिया। भारतीय टीम से राधा यादव और श्री चारणी ने 2-2 विकेट लिए।

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, पूरे किए 300 इंटरनेशनल विकेट...

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने इस मैच में 1 विकेट लेकर विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 विकेट पूरे कर लिए हैं। यह मुकाम हासिल करने वाली वे भारत की चुनिंदा महिला खिलाड़ियों में शुमार हो गई हैं। इस शानदार प्रदर्शन के साथ दीप्ति अब विमेंस टी20 इंटरनेशनल में दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी बन गई हैं। मैच खेले: 128 विकेट: 145 टी20I में उनसे आगे अब केवल ऑस्ट्रेलिया की मेगन शुट्ट हैं, जिनके नाम 151 विकेट दर्ज हैं।

अब तक की सीरीज का लेखा-जोखा...

मुकाबला - विजेता टीम - जीत का अंतर पहला T20 - भारत - 97 रन दूसरा T20 - भारत - 24 रन तीसरा T20 - इंग्लैंड - 5 रन चौथा T20 - भारत -6 विकेट

अगला मैच और वनडे शृंखला की तैयारी...

सीरीज का पांचवां और अंतिम टी20 मुकाबला 12 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इसके बाद भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी, जिसकी तैयारी दोनों टीमें शुरू कर चुकी हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मांधना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, श्री चारानी।

इंग्लैंड

टैमी बीमोंट (कप्तान), सोफिया डंकली, डैनी वायट, एलिस कैप्सी, पेज स्कोलफील्ड, एमी जोन्स (विकेटकीपर), सोफ़ी एक्लस्टन, इसी वॉन्ग, चार्ली डीन, लॉरेन फाइलर, लॉरेन बेल।